उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

अखिलेश यादव बोले “GST जांच के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रही सरकार” | Latest News Update

UP Elections 2022: BJP Has A "Kill And Rule" Policy: Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर प्रदेश की तरक्की के लुभावने सपने दिखाती है तो वहीं दूसरी ओर देश की अर्थव्यवस्था में मुख्य भागीदारी निभाने वाले व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न करती है। पांच वर्ष बाद उसे होश आया और अब प्रदेश में उद्यमों के विकास के लिए विदेशी उद्यमियों से मदद मांगने जाना पड़ रहा है। यहां के उद्यमियों, व्यापारियों को जीएसटी के छापों से भयाक्रांत किया जा रहा है।

नोटबंदी के बाद, जीएसटी से हर क्षेत्र में असंतोष

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह किसानों, नौजवानों को धोखा दिया है वैसे ही वह व्यापारियों के साथ भी छल कर रही है। नोटबंदी के बाद, जीएसटी से हर क्षेत्र में असंतोष है। अभी तक जीएसटी की अंतिम निर्णायक दरें तक तय नहीं हो सकी हैं। समाजवादी पार्टी व्यापारियों की हितैषी है और उनकी न्यायसंगत मांगों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

जीएसटी छापामारी वसूली और भ्रष्टाचार का एक नया तरीका

  • अखिलेश ने कहा कि इन दिनों भाजपा सरकार जीएसटी जांच (GST Raid) के नाम पर व्यापारियों को परेशान करने में लगी है।
  • व्यापारी विरोध में बाजार बंद कर रहे हैं। जनसामान्य परेशान हैं। व्यापार ठप है। भाजपा सरकार का व्यापार जगत के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण उत्तर प्रदेश में घटते व्यापार को और ज्यादा घटाएगा।
  • जीएसटी छापामारी वसूली और भ्रष्टाचार का एक नया तरीका है। भाजपा सरकार से नौजवान, व्यापारी, किसान, कर्मचारी, मजदूर सभी को धोखा मिला है।
  • उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार व्यापारी हितैषी नहीं, व्यापारी विरोधी सरकार है। अब व्यापारियों को अपमानित तथा बर्बाद किया जा रहा है। व्यापारियों से सम्मानजनक ढंग से पूछताछ की जा सकती है, हिसाब-किताब देखा जा सकता है।
Like us share us

Related Articles

Back to top button