उत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

लखनऊ। समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रो0 राम गोपाल यादव ने आज प्रेसवार्ता के दौरान आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव मैनपुरी जनपद की करहल विधान सभा से विधान सभा चुनाव में सपा प्रत्याशी हैं। बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने खुद चुनाव लड़ने के लिए करहल सीट को चुनकर पश्चिमी और मध्य यूपी की सीटों पर पकड़ बनाए रखने की रणनीति अपनाई है। उनके लिए यह सीट सियासी समीकरण के लिहाज से काफी सुरक्षित भी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनने पर आई टी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा जायेगा। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन व सुप्रिया ऐरन भी सपा में हुए शामिल। बताते चलें कि मैनपुरी जिले में कुल चार विधानसभा सीटें हैं। इनमें मैनपुरी, भोगांव, किशनी और करहल शामिल हैं। वर्तमान में भोगांव को छोड़कर तीन पर सपा काबिज है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button