Main Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

अखिलेश के दौरे पर प्रशासन की रोक? बोले- निष्पक्ष जांच से सामने आए सच्चाई

उन्होंने इसी पोस्ट में आगे कहा, अगर हम सड़क मार्ग से आएंगे तो भी क्या एक्सप्रेसवे या हाईवे या रोड के खराब होने के बहाने बनाए जाएंगे क्योंकि वो सब सड़कें तो सच में चलने लायक हैं ही नहीं। यादव ने कहा कि जनता पूछ रही है कि हैलीपैड और मौसम केवल विपक्ष के लिए ही क्यों खराब होता है? समाजवादी पार्टी मीडिया प्रकोष्ठ ने भी इस मुद्दे पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरने की कोशिश की।

बुलंदशहर । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का 11 सितंबर का प्रस्तावित दौरा हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति न मिलने की वजह से रद्द हो गया है। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि अखिलेश का 11 सितंबर का प्रस्तावित कार्यक्रम हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति न मिलने की वजह से स्थगित हो गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की नयी तिथि आने पर अवगत कराया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट जे.पी. पांडेय ने बताया कि तकनीकी जांच में मैदान को सुरक्षित लैंडिंग के अनुकूल नहीं पाया गया, इस वजह से हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे उनका कार्यक्रम रद्द करने का बहाना बताते हुए निष्पक्ष विशेषज्ञों से जांच कराकर सच सामने लाने की मांग की है। यादव ने बुधवार को एक्स पर कहा, बुलंदशहर में हैलीपैड पर दूर-दूर तक जलभराव नहीं है, केवल जबरदस्ती का सीमेंट, गारा और पेवर ब्लाक्स दिखाकर शासन के गुपचुप निर्देश पर प्रशासन हमारे 11 सितंबर के कार्यक्रम को रद्द करने का बहाना ढूंढ रहा है। सपा के पदाधिकारियों के सामने निष्पक्ष विशेषज्ञों से जाँच कराकर सत्य सामने रखा जाए।

प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को एक्स पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से बनाया गया एक वीडियो पोस्ट करते हुए सरकार पर तंज किया। प्रकोष्ठ ने पोस्ट में कहा, सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के हेलीकॉप्टर को उतारने की परमीशन न देना भाजपाई तानाशाही है, गुंडाराज है और लोकतंत्र तथा संविधान के साथ भाजपाई खिलवाड़ है। जनता इसका करारा जवाब भाजपा को देगी। भाजपा ने इस पर पलटवार करते हुए राजनीतिक दखलअंदाजी के आरोपों को खारिज किया है। भाजपा नेता और पार्टी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया ने अखिलेश यादव या उनकी पार्टी और समर्थकों के आरोप सही नहीं हैं। हेलीकॉप्टर और विमान की लैंडिंग के लिए मानक तय हैं और अगर उन मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था तो स्थानीय अधिकारियों ने निश्चित रूप से अनुमति नहीं दी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास यादव को अपना कार्यक्रम करने से जानबूझकर रोकने का कोई कारण नहीं है। सिसोदिया ने कहा, भाजपा ऐसे काम नहीं करती कि बिना किसी वजह के अखिलेश यादव को अनुमति देने से मना किया जाए। उन्होंने सपा पर भी आरोप लगाया कि वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनके तय पांच कार्यक्रमों में से चार के लिए अनुमति नहीं दी थी। सिसोदिया ने कहा कि उन पाबंदियों के बावजूद भाजपा ने वर्ष 2017 का चुनाव बड़े अंतर से जीता और बाद में आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कभी अपने राजनीतिक विरोधियों के प्रति कोई द्वेष नहीं रखती।

CM योगी “2017 से पहले छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी तत्कालीन सरकार”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्ववर्ती सरकार पर छात्रवृत्ति में सेंधमारी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2016-17 में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति तक नहीं भेजी गई। तत्कालीन सरकार छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद पिछली बकाया छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों तक …

Like us share us

CM योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर

विजय कुमार निगम लखनऊ:- गंभीर बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य मेडिकल इमरजेंसी में शुरुआती पहला घंटा मरीज की जिंदगी के लिए बेहद अहम होते हैं। ऐसे समय में सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि घटना की जानकारी, एंबुलेंस की उपलब्धता, अस्पताल तक सूचना पहुंचने और मरीज के लिए जरूरी मेडिकल तैयारियां समय पर होना भी महत्वपूर्ण है। …

Like us share us

अमित शाह “BNS से बदलेगी न्याय व्यवस्था, पूर्ण क्रियान्वयन के बाद भारत आधुनिक प्रणालियों में होगा”

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणालियों में शामिल होगी। शाह ने राज्य की राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन को संबोधित करते …

Like us share us

कांग्रेस में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज..!

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की खबर ने यूपी की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। शनिवार को उनके दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने और कांग्रेस के …

Like us share us

राहुल गांधी ने सत्याग्रह प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, बोले-देशभर में लोग अपने हक की लड़ाई अकेले लड़ रहे हैं, हम देंगे मंच

नयी दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक नई पहल सत्याग्रह की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म श्एक्सश् पर पोस्ट किया, देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे …

Like us share us

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केसः लालू, तेजस्वी, राबड़ी पर आरोप तय करने की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी

नयी दिल्ली । आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 9 लोगों के खिलाफ आरोप तय होने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होने वाली इस सुनवाई के लिए अब 30 अक्टूबर की अगली तारीख तय की गई है। इससे पहले 11 …

Like us share us

प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आप, कहा- बंगला-गाड़ी नहीं लेने की बात थी, अब चॉपर से चलते हैं नेता

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को शनिवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ष्मुझे वही पुरानी …

Like us share us

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले, जौनपुर-मऊ के CDO भी बदले

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। नई तैनाती में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), कुलसचिव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई …

Like us share us

भारत के ‘नए हीरो कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का सलाम, मुंबई में लगाया बड़ा बिलबोर्ड

मुंबई । फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में संकट के दौरान सूझबूझ और साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल ने खास सम्मान दिया है। मुंबई में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास ने कैप्टन स्मित के सम्मान में बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए हैं। इजरायल के कॉन्सल जनरल यानिव रेवाच ने …

Like us share us

Asian Games में स्वर्णिम इतिहास: लालरेम्सियामी का निर्णायक गोल और सविता की ‘दीवार’, भारत ने चीन से छीना गोल्‍ड मेडल

जापान के आईची नागोया में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 में भारत के खाते में एक और गोल्‍ड मेडल आ गया है। वर्ल्ड रैंकिंग में 8वें नंबर पर मौजूद भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर मौजूद मौजूदा एशियाई चैंपियन चीन की टीम को 1-0 से हराकर 44 साल …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button