Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

UP ट्रेड शो में अमित शाह का सपा पर हमला,गिनाया 2017 के बाद का बदलाव

नोएडा । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की पिछली सपा सरकार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि 2013 में राज्य सरकार ने दिल्ली में निवेशक सम्मेलन आयोजित किया था, क्योंकि लखनऊ में अधिकारियों ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर सम्मेलन कराने से इनकार कर दिया था। शाह ने यहां उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में कहा, 2013 का साल था। उत्तर प्रदेश की सरकार ने औद्योगिक निवेश के लिए सम्मेलन किया। आज कोई सोचेगा कि यह सम्मेलन नोएडा, काशी, लखनऊ में हुआ होगा, लेकिन उस वक्त सम्मेलन दिल्ली में करना पड़ा था। उन्होंने कहा, जब मीडिया में इस पर सवाल किया गया तो उस वक्त उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने बेझिझक कह दिया कि लखनऊ में कानून व्यवस्था की स्थिति ऐसी है कि वहां कोई निवेशक आने को तैयार नहीं है। इसलिए हम दिल्ली आ गए हैं।श्श् शाह ने कहा कि आज वही उत्तर प्रदेश भयमुक्त होकर निवेश का केंद्र और देश के विकास का इंजन बन रहा है।

यह परिवर्तन डबल इंजन की सरकार का जादू है। उत्तर प्रदेश में हुए इस परिवर्तन के कारण यह राज्य 1,000 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में एक समय माफियाओं का शासन चलता था। वर्ष 2017 में यहां भाजपा की सरकार बनी, योगी आदित्यनाथ इसके मुख्यमंत्री बने और प्रदेशभर में माफियाओं को समाप्त करने का काम भाजपा की योगी सरकार ने किया। इसी कारण आज उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बना। शाह ने भारतीय अर्थव्यवस्था में व्यापक बदलाव के संदर्भ में कहा कि भारत से इलेक्ट्रॉनिक निर्यात 2015 के मुकाबले 11 गुना बढ़ा है, जबकि 1.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से छह राज्यों में 12 सेमीकंडक्टर परियोजनाएं मंजूर की गई हैं और पूंजीगत व्यय 12.2 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। उन्होंने कहा कि जुलाई का जीएसटी संग्ह 2.11 लाख करोड़ रुपये रहा जोकि जुलाई में अब तक का सबसे अधिक संग्रह है। भारत की आर्थिक प्रगति की आलोचना के संदर्भ में उन्होंने कहा, कुछ आलोचक जीडीपी के आंकड़ों पर विवाद करते रहते हैं। जिनकी खुद की सोच डेड है, वे जीवंतता नहीं देख सकते, वे हर जगह डेड ही देखते हैं।

शाह ने संभवतः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 31 जुलाई, 2025 को दिए गए बयान के संदर्भ में यह बात कही। राहुल गांधी ने दावा किया था कि श्भारतीय अर्थव्यवस्था बेजान है। और उन्होंने एक्स पर लिखा था कि प्रधानमंत्री पर अर्थव्यवस्था को बेजान बना रहे हैं। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस देश की वृद्धि दर का अनुमान छह प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत किया। उन्होंने कहा कि भारत ने पिछली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल की और देश सबसे तेजी से बढ़ रही प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है।

गृहमंत्री ने कहा कि सरकार ने मारीशस, यूएई, ऑस्ट्रिया, यूरोपीय समूह के चार देशों, ब्रिटेन, ओमान, न्यूजीलैंड और यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए जिससे भारतीय उद्यमियों के लिए निर्यात के अवसर बढ़े हैं। शाह ने यह भी कहा कि वैश्विक उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत ने अपनी आर्थिक वृद्धि ना केवल बरकरार रखी, बल्कि उसे मजबूत भी किया। एक जिला, एक उत्पाद की पहल ने उत्तर प्रदेश के भीतर रोजगार के अवसरों का सृजन करने में मदद की। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, श्श्निवेश के माहौल की पहली शर्त है कि कानून व्यवस्था दुरुस्त हो। दूसरा अनुकूल औद्योगिक नीति बने, तीसरो सक्रिय सरकार हो और चैथा सुविधा देने का उत्साह हो। ये चारों चीजें उत्तर प्रदेश में मौजूद हैं। उन्होंने कहा, एक समय था जब यहां के लोगों को रोजगार की तलाश में दूसरी जगह जाना पड़ता था। आज उत्तर प्रदेश के उन युवाओं को एक जिला, एक उत्पाद के कारण अपने खुद के प्रदेश में रोजगार मिल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने भदोही के कालीन, मुरादाबाद के पीतल, फिरोजाबाद के कांच के सामान, सहारनपुर के काष्ठशिल्प, कन्नौज के इत्र और वाराणसी की रेशम की साड़ियों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन उत्पादों को देशभर में पहचान मिली है। शाह ने उत्तर प्रदेश की रक्षा विनिर्माण क्षमताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, आज उत्तर प्रदेश में बनी ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान की नींद हराम कर रही है। यह बदलाव का बड़ा संकेत है। वहीं अमेठी में बनी 203 राइफल नक्सलियों और आतंकियों के खिलाफ हथियार बन गई है। उन्होंने कहा कि अपराध के पूर्व के वातावरण से अब यह प्रदेश रक्षा विनिर्माण, वाहन उत्पादन और चिकित्सा उपकरण विनिर्माण में तब्दील हो चुका है। यह उत्तर प्रदेश में एक बड़े बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा, हमारे नेता नरेन्द्र मोदी ने राजनीतिक स्थिरता को अपनी पहचान बनाया। उन्होंने न केवल नीतियों का निर्माण किया, बल्कि टिकाऊ रूप से उसे जमीन पर भी उतारा।

मुख्यमंत्री योगी: उ.प्र. के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार

विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा:-उत्तर प्रदेश के परंपरागत हुनर से लेकर आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तक की ताकत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में दुनिया के सामने दिखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उ.प्र. इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया। इस बार 90 देशों से 600 से अधिक विदेशी …

Like us share us

जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली का प्रस्ताव आते ही बीजेपी का विरोध

श्रीनगर । मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया जिसमें जम्मू कश्मीर के पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करने की मांग की गई है। प्रस्ताव पेश होते ही विधानसभा में हंगामा शुरू हो गया क्योंकि प्रस्ताव में जून 2000 में तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य की नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार द्वारा पारित …

Like us share us

UP ट्रेड शो में अमित शाह का सपा पर हमला,गिनाया 2017 के बाद का बदलाव

नोएडा । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की पिछली सपा सरकार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि 2013 में राज्य सरकार ने दिल्ली में निवेशक सम्मेलन आयोजित किया था, क्योंकि लखनऊ में अधिकारियों ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर सम्मेलन कराने से इनकार कर दिया था। शाह ने …

Like us share us

मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का बड़ा खुलासा, 70 नकली पासपोर्ट बरामद, एसटीएफ की जांच में कई गिरफ्तार

भोपाल । मध्य प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संगठित फर्जी पासपोर्ट रैकेट की जांच में करीब 70 फर्जी पासपोर्ट का पता लगाया है। ये पासपोर्ट राज्य में अलग-अलग पतों का इस्तेमाल करके बनवाए गए थे। अब जांच में बड़े नेटवर्क और अधिकारियों की संभावित मिलीभगत की भूमिका की भी जांच की जा रही है। …

Like us share us

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, एसआईटी जांच और कार्रवाई की मांग

नयी दिल्ली । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल की गई है। यह याचिका मीडिया रिपोर्टों को आधार बनाकर दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से जुड़े कई अहम फैसले अन्य दो चुनाव आयुक्तों की …

Like us share us

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशव्यापी मार्च..!

नयी दिल्ली । मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन शुरू किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग राज्यों में चुनाव आयोग के कार्यालयों तक मार्च निकाला और चुनाव प्रक्रिया तथा मतदाता सूची को लेकर उठाए जा रहे सवालों की जांच की मांग की। पटना …

Like us share us

राहुल गांधी के बाद प्रियंका का हमला, बोलीं-चुनावों में धांधली से ओवरकॉन्फिडेंट हो गई है भाजपा

वायनाड चुनाव आयोग (ईसीआई) में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर मतभेद की मीडिया रिपोर्ट के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। भाजपा के इस बयान पर कि कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाती तो चुनाव …

Like us share us

NIA केस में 7 विदेशी नागरिकों को विदेश जाने की इजाजत, परिवार से मिलने अमेरिका-यूक्रेन जा सकेंगे

नयी दिल्ली । दिल्ली की एक विशेष एनआईए अदालत ने सात विदेशी नागरिकों को सीमित अवधि के लिए अपने परिवार से मिलने विदेश जाने की अनुमति दी है। इनमें अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैनडाइक और यूक्रेन के छह नागरिक शामिल हैं। अदालत ने सभी आरोपियों को अधिकतम एक महीने के लिए अमेरिका और यूक्रेन जाने …

Like us share us

दिल्ली हाईकोर्ट: बैंक यूनियनों के प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह देने पर पुलिस सोमवार तक ले फैसला

दिल्लीनयी दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक यूनियनों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर के अलावा किसी वैकल्पिक जगह की मांग पर फैसला किया जाए। जस्टिस अमित महाजन ने पुलिस को निर्देश दिया कि बैंक यूनियनों के वैकल्पिक स्थल पर प्रदर्शन की मांग पर …

Like us share us

ग्रेटर नोएडा से अमित शाह की हुंकार “उत्तर प्रदेश का BRAHMOS उड़ा रहा पाकिस्तान की नींद”

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कहा कि राज्य में बन रही ब्रह्मोस मिसाइलों की वजह से पाकिस्तान की “नींद उड़ी हुई है”। उन्होंने राज्य की बढ़ती डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं और निवेश के माहौल पर ज़ोर दिया। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में UP इंटरनेशनल …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button