उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

UP में बोले अमित शाह- लोकतंत्र नहीं..,गांधी परिवार खतरे में है | LATEST NEWS

कौशांबी, जासं। गंगा और यमुना के दोआबा में कड़ा धाम से केंद्रीय गृहमंत्री ने कौशांबी के साथ पूर्वांचल और बुंदेलखंड को भी साध गए। वर्ष 2014 से लेकर 2021 तक के हर चुनाव में भाजपा के साथ जनता के कदमताल की याद दिला जनता को भावनात्मक रिश्तों में बांधा और 2024 में नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पीएम बनाने का वादा भी मांगा। विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि बजट सत्र में संसद नहीं चलने देना देश हित में नहीं। ब्रिटेन में राहुल गांधी के ‘लोकतंत्र पर खतरा’ वाले बयान पर जनता को आगाह किया और कहा कि राहुल बाबा भारत में लोकतंत्र नहीं आपका परिवार खतरे में है।

जिन्होंने इतने घोटाले कराए हैं। बोले- विदेश में जाकर भारत की बुराई किसने की।

क्या कोई भारतीय ऐसा कर सकता है। मोदी ने परिवारवाद को खत्म किया, तुष्टीकरण को खत्म किया। इसलिए आप डरे हुए हैं। कानून का पालन हम सभी को करना चाहिए। राहुल बाबा को भी करना चाहि‍ए, माननीय न्‍यायालय के फैसले को आप उससे बड़ी अदालत में चुनौती दीजि‍ए। विपक्ष का आइना दिखाया और कहा आप सब ने भाजपा और मोदी को जितनी गालियां दी हैं, उससे कमल और खिलता गया। शाह ने याद दिलाया कि वर्ष 2014 से लेकर अब आप यूपी की जनता ने 2017, 2019 और 2021 में कांग्रेस के साथ सभी विपक्षियों को सूपड़ा साफ कर दिया।इससे पहले उन्होंने कौशांबी की पवित्र भूमि के साथ मां शीतला, भगवान बुद्ध और महावीर को शीश झुकाकर प्रणाम करने और वीरांगना दुर्गा भाभी को श्रद्धांजलि देने के साथ युवाओं को जिगर का टुकड़ा बताया। 2024 की लड़ाई में पूर्वांचल और बुंदेलखंड की हर सीट पर कलम खिलाने के जनता से वादा भी लिया।

Like us share us

Related Articles

Back to top button