
मुंबई । दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में समाजसेवी अन्ना हजारे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर) स्थित वाडिया पार्क में दो घंटे का मौन प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता जताई और सरकार से अपील की कि वह आंदोलनकारी छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण समाधान निकाले। मौन सत्याग्रह के दौरान जब अन्ना हजारे छात्रों की समस्याओं और उनके भविष्य का जिक्र कर रहे थे, तब वे भावुक हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सुनना और उनका समाधान निकालना लोकतांत्रिक व्यवस्था की जिम्मेदारी है। अन्ना हजारे ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके मन में यदि किसी व्यवस्था को लेकर सवाल या असंतोष है, तो सरकार को उससे बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में संवाद हमेशा टकराव से बेहतर विकल्प होता है।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।
उनका मानना है कि बातचीत के जरिए समाधान निकालना किसी भी लोकतांत्रिक सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इससे एक दिन पहले अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भी अपनी चिंता व्यक्त की थी। पत्र में उन्होंने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई को दुखद बताया था। उन्होंने लिखा था कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को संवाद के माध्यम से सुना जाना चाहिए। अन्ना ने यह भी कहा कि यदि किसी मंत्री की जवाबदेही तय होती है और उससे इस्तीफा लिया जाता है, तो इससे सरकार कमजोर नहीं होती, बल्कि शासन व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता का संदेश जाता है। अपने मौन प्रदर्शन के समापन पर अन्ना हजारे ने एक बार फिर सरकार और आंदोलनकारी छात्रों से संयम बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद का स्थायी समाधान केवल बातचीत और आपसी विश्वास से ही संभव है।
अन्ना के इस मौन आंदोलन को स्थानीय लोगों और उनके समर्थकों का भी समर्थन मिला। कई सामाजिक कार्यकर्ता भी वाडिया पार्क पहुंचे और शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन में शामिल हुए। छात्र आंदोलन को लेकर देशभर में राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में अन्ना हजारे का यह मौन सत्याग्रह भी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।
CM योगी “2017 से पहले छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी तत्कालीन सरकार”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्ववर्ती सरकार पर छात्रवृत्ति में सेंधमारी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2016-17 में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति तक नहीं भेजी गई। तत्कालीन सरकार छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद पिछली बकाया छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों तक …
CM योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर
विजय कुमार निगम लखनऊ:- गंभीर बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य मेडिकल इमरजेंसी में शुरुआती पहला घंटा मरीज की जिंदगी के लिए बेहद अहम होते हैं। ऐसे समय में सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि घटना की जानकारी, एंबुलेंस की उपलब्धता, अस्पताल तक सूचना पहुंचने और मरीज के लिए जरूरी मेडिकल तैयारियां समय पर होना भी महत्वपूर्ण है। …
अमित शाह “BNS से बदलेगी न्याय व्यवस्था, पूर्ण क्रियान्वयन के बाद भारत आधुनिक प्रणालियों में होगा”
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणालियों में शामिल होगी। शाह ने राज्य की राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन को संबोधित करते …
कांग्रेस में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज..!
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की खबर ने यूपी की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। शनिवार को उनके दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने और कांग्रेस के …
राहुल गांधी ने सत्याग्रह प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, बोले-देशभर में लोग अपने हक की लड़ाई अकेले लड़ रहे हैं, हम देंगे मंच
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आप, कहा- बंगला-गाड़ी नहीं लेने की बात थी, अब चॉपर से चलते हैं नेता
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को शनिवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ष्मुझे वही पुरानी …
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले, जौनपुर-मऊ के CDO भी बदले
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। नई तैनाती में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), कुलसचिव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई …
भारत के ‘नए हीरो कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का सलाम, मुंबई में लगाया बड़ा बिलबोर्ड
मुंबई । फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में संकट के दौरान सूझबूझ और साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल ने खास सम्मान दिया है। मुंबई में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास ने कैप्टन स्मित के सम्मान में बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए हैं। इजरायल के कॉन्सल जनरल यानिव रेवाच ने …





