ताजा खबरेफैशनबॉलीवुडबॉलीवुडमनोरंजन

अनुष्का शेट्टी ने किया अपने आगामी प्रोजेक्ट का ऐलान, मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी में आएंगी नजर | BOLLYWOOD UPDATE

साउथ फिल्म अदाकारा अनुष्का शेट्टी की मचअवेटेड अपकमिंग फिल्म मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी का धमाकेदार ऐलान हो चुका है। इस फिल्म का टाइटल मेकर्स ने रिलीज कर दिया। साथ ही निर्माताओं ने अदाकारा अनुष्का शेट्टी और नवीन पॉलीशेट्टी की फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया है। जारी हुआ फिल्म का पहला पोस्टर काफी शानदार और रिफ्रेशिंग हैं। अदाकारा अनुष्का शेट्टी इस फर्स्ट लुक पोस्टर में काफी खूबसूरत और स्लिम नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को जारी करते हुए मेकर्स ने बता दिया है कि फिल्म इसी साल गर्मियों में सिल्वर स्क्रीन पहुंचेगी।

बता दें कि अनुष्का शेट्टी और नवीन पॉलीशेट्टी की फिल्म मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। जिसमें अदाकारा लंबे वक्त बाद कॉमेडी करती दिखेंगी। जारी हुए फर्स्ट लुक से साफ है कि फिल्म में अदाकारा एक ऐसी लड़की के किरदार में नजर आने वाली हैं। जो सिंगल रहना चाहती है। जबकि, एक्टर नवीन पॉलीशेट्टी दिलफेंक आशिक के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक महेश पी बाबू है। फिल्म को यूवी क्रिएशन्स प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बाहुबली की देवसेना के रुप में करोड़ों फैंस को अपना दीवाना बना देने के बाद अदाकारा अनुष्का शेट्टी लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार अदाकारा अनुष्का शेट्टी साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म भागमती में लीड रोल में नजर आई थीं। जो सुपरहिट रही थी। इसके बाद अदाकारा ने फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी में एक कैमियो किया था। जबकि, उनकी फिल्म निशब्दम एक ओटीटी रिलीज थी। अब करीब 5 साल बाद अदाकारा अनुष्का शेट्टी फुल फ्लैज्ड फिल्म मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी में नजर आने वाली हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button