चुनावताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर अशोक गहलोत छोड़ेंगे CM का पद….? | LATEST NEWS UPDATE

कांग्रेस का नया बॉस कौन होगा, इसका फैसला 17 अक्टूबर को हो जाएगा। इस दिन कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे। राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इन्कार कर चुके हैं। ऐसे में ये तो तय है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करेंगे।

‘कोई भी लड़ सकता है अध्यक्ष पद का चुनाव’

अशोक गहलोत ने ‘एक व्यक्ति, एक पद’ को लेकर कहा कि यह तब लागू होता है जब आलाकमान लोगों को नामित करता है। गहलोत ने कहा कि अध्यक्ष पद का चुनाव ओपन चुनाव है। इस चुनाव में कोई भी खड़ा हो सकता है। चाहे वो सांसद, विधायक हो या मंत्री। गहलोत ने कहा कि अगर किसी राज्य में कोई मंत्री कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए खड़ा होता है, तो वह मंत्री भी रह सकता है और चुनाव भी लड़ सकता है।

क्या सीएम बने रहेंगे गहलोत?

गहलोत से जब पूछा गया कि क्या वह सीएम बने रहेंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘ये समय बताएगा कि मैं कहां रहता हूं। मैं वहीं रहना चाहूंगा जहां पार्टी को मुझसे फायदा होगा, मैं जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा।’ गहलोत ने कहा कि वह पार्टी की सेवा करना चाहते हैं, चाहे दिल्ली में या राजस्थान में।

सबसे बड़ा सवाल है कि अगर अशोक गहलोत कांग्रेस का अध्यक्ष बनते हैं तो क्या वो सीएम का पद छोड़ेंगे? दरअसल, कांग्रेस ने मई में उदयपुर में हुए चिंतन शिविर के बाद ‘उदयपुर नवसंकल्प’ जारी किया था। नवसंकल्प में पार्टी संगठन में कई सुधार सुझाए गए थे। इनमें ‘एक व्यक्ति, एक पद’ और ‘एक परिवार, एक टिकट’ की व्यवस्था की बात की गई थी। इस व्यवस्था के बाद अटकलें हैं कि कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद गहलोत को सीएम पद छोड़ना पड़ेगा। गहलोत ने अब इन अटकलों पर जवाब दिया हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button