ताजा खबरेबड़ी खबरबॉलीवुडबॉलीवुड

आयुष्मान खुराना का फिल्म से लुक हुआ लीक, लड़की के अवतार में नजर आए एक्टर | BOLLYWOOD UPDATE

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में दी हैं। आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की घोषणा की थी। इस फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है। जिसको लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। इस बीच फिल्म से आयुष्मान खुराना का लुक लीक हो गया है। इसके बाद ये लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिल्म ड्रीम गर्ल 2 से लीक हुआ आयुष्मान खुराना का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि आयुष्मान खुराना लड़की के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने रेड कलर की सलवार कमीज पहनी हुई है और इसके साथ ही वह बड़े बालों में नजर आ रहे हैं।

इस तरह से क्लियर होने लगा है कि आयुष्मान खुराना ने फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वह पूजा नाम की लड़की का किरदार निभा रहे हैं। गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना फिल्म ड्रीम गर्ल में भी पूजा नाम की लड़की की आवाज निकालकर लोगों से फोन पर बात करते थे। इस फिल्म में उनके साथ नुसरत भरूचा नजर आई थीं। फिल्म ड्रीम गर्ल का डायरेक्शन राज शांडिल्य ने किया था और फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का भी डायरेक्शन कर रहे हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button