
जम्मू । खराब मौसम, अगले कुछ दिन में भारी बारिश के पूर्वानुमान और श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी के बीच शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से किसी भी नए जत्थे को कश्मीर घाटी के लिए जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन मौसम तथा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति के आधार पर श्रद्धालुओं की आवाजाही की समीक्षा करेगा। तीन जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 4.75 लाख से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ की गुफा के दर्शन कर चुके हैं। इस यात्रा का समापन 28 अगस्त को होगा।

स्थानीय मौसम विभाग द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, 11 अगस्त तक जम्मू क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अंदेशा है, साथ ही अचानक बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के हल्की से मध्यम बारिश के बावजूद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से जारी रहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामविलास पासवान को अर्पित की श्रद्धांजलि.
एनडीए के सहयोगी दल और केंद्र में सरकार के साथ शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लखनऊ में अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के गठबंधन धर्म को निभाया। लोक जनशक्ति पार्टी …
दलगत राजनीति से ऊपर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धनराज नथवानी, पीएम नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता को जमकर सराहा.
उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धनराज नथवानी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के जन सेवा के काल को जमकर सराहा है। समाजवादी पार्टी से निर्विरोध राज्य सभा सदस्य की घोषणा का इंतजार कर रहे उद्योगपति धनराज नथवानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प …
उत्तर प्रदेश पुलिस में 470 खिलाड़ियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- ‘अब सिफारिश नहीं, प्रतिभा को मौका’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद आई सकारात्मक खेल संस्कृति से युवाओं व नागरिकों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मैदान में मेधा, उपलब्धि पर सम्मान और प्रतिभा को राष्ट्र सेवा का अवसर, यही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई खेल संस्कृति है। मुख्यमंत्री ने 2017 के पहले खिलाड़ियों की अनदेखी व …
‘इनके पास रिटेक का मौका नहीं…’, नाना पाटेकर ने जब की थी यूपी पुलिस की तारीफ; CM Yogi के काम से थे बेहद खुश
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर का उत्तर प्रदेश से व्यावसायिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक जीवन के स्तर पर गहरा संबंध रहा है। नाना पाटेकर यूपी में आयोजित कई बड़े कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे हैं। हाल ही में लखनऊ में यूपी पुलिस के आधिकारिक थीम …
उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का अनुमान, लखनऊ समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम.
मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। लखनऊ में सुबह तेज धूप थी। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिसका असर तापमान पर भी दिखा। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम …
राहुल गांधी को ले जा रही बस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंचर, जंतर-मंतर पर बढ़ा बवाल
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर INDI गंठबंधन के सांसद कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। बुधवार दोपहर को ‘लंच पॉलिटिक्स’ के बाद सभी सांसद जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की …
‘लड़ाई फिर 80-20 पर आई’, सीएम योगी का सपा पर तंज- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया विधानसभा का रिजल्ट.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को जीपीओ स्थित पटेल पार्क में सेवा ज्योति यात्रा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय …
यूपी में आठ सड़कों का चौड़ीकरण, बनेगा फोर-लेन हाईवे; इन जिलों में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू होगा काम.
विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश सरकार पार्टी के धार्मिक एजेंडे को भी धार देने में जुटी है। इसी कड़ी में धार्मिक महत्व की आठ सड़कों को चौड़ा करते हुए फोर लेन बनाने का काम जल्द शुरू कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल इन सड़कों के निर्माण पर 1346 करोड़ रुपये …
काशी से क्योटो और आस्था से अर्थव्यवस्था तक, जापानी कंपनियों के साथ UP के 90,000 करोड़ के समझौते
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत-जापान मैत्री को विश्वास की विरासत, विकास की साझेदारी और दो प्राचीन संस्कृतियों की आत्मीयता का जीवंत सेतु बताया है। बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे ने दोनों देशों की इस आत्मीय मैत्री को नई ऊंचाइयां प्रदान …




