बरसात से पहले सिंचाई विभाग को केन तटबन्ध और अन्य कार्य पूरे करने के डीएम ने दिए निर्देश.. | Soochana Sansar

बरसात से पहले सिंचाई विभाग को केन तटबन्ध और अन्य कार्य पूरे करने के डीएम ने दिए निर्देश..

बाँदा। जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा द्वारा बीते 27 जनवरी केन नदी के तट पर सिंचाई विभाग के मार्फ़त किये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने केन नदी के दोनो तटों पर स्थित ग्राम कनवारा, बरूआ डेरा तथा पिपरी ग्राम समूह की वर्षा के दौरान बढने वाले जल स्तर से सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए व नदी के कटान निरोधक कार्य को सिंचाई विभाग द्वारा किये जाने के कार्य का निरीक्षण किया।

कार्यदाई संस्था को डीएम ने सही काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को नदी तट पर कटान को रोके जाने हेतु किये जा रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेज गति से कार्यों को पूर्ण करते हुए माह मार्च 2025 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिया है। डीएम की तरफ से सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वर्ष 2023 में स्वीकृत 10.47 करोड़ की लागत की इस परियोजना के अन्तर्गत किये गये कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। जिस पर अधिशाषी अभियंता द्वारा बताया गया कि 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है।

जिलाधिकारी ने कार्य की नियमित रूप से निगरानी रखते हुए शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिया है। इस निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता सिंचाई एवं अन्य अभियंतागण उपस्थित रहे। सिंचाई विभाग के दावों की सच्चाई आने वाली बरसात मे खुल सकती है। बतलाते चले कि केन कैनाल और सिंचाई विभाग ने केन नदी के तटबंधों पर बहुत सारा पत्थर लगाने और मरम्मत संबंधित विकास कार्य कागजों पर किया है। कुछ माह सूत्रधार पूर्व विभागीय ठेकेदार ने इस तथ्य की पुष्टि की है।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *