
नयी दिल्ली । कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश में दर्ज एक आपराधिक मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च अदालत ने शुक्रवार को मामले में निचली अदालत की ओर से जारी समन और उससे जुड़ी कार्यवाही को रद्द कर दिया। यह मामला स्वतंत्रता सेनानी वीडी सावरकर को लेकर राहुल गांधी की कथित टिप्पणियों से संबंधित था। राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें आपराधिक शिकायत की कार्यवाही रद्द करने से इनकार कर दिया गया था। शिकायत में उन पर सावरकर को बदनाम करने और कथित तौर पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य बढ़ाने का आरोप लगाया गया था।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा कि क्या संबंधित धाराओं के तहत राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए राज्य सरकार की मंजूरी ली गई थी। राज्य सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने अदालत को बताया कि ऐसी कोई मंजूरी नहीं दी गई है। यह जवाब मामले में महत्वपूर्ण साबित हुआ। राहुल गांधी की ओर से दलील दी गई कि यदि कानून के तहत आवश्यक मंजूरी मौजूद नहीं है तो मजिस्ट्रेट की ओर से जारी समन को बरकरार नहीं रखा जा सकता। मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 153। और 505 से जुड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई से संबंधित था। याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि धारा 153। के तहत अपराध का संज्ञान लेने के लिए कानून में निर्धारित प्रक्रिया का पालन जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे में राहुल गांधी के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दिए जाने का कोई उल्लेख नहीं है। इसके बाद अदालत ने मजिस्ट्रेट की शिकायत और समन जारी करने वाले आदेश को रद्द कर दिया। यह मामला पहले भी सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका था। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने राहुल गांधी की सावरकर पर की गई टिप्पणियों को लेकर मौखिक रूप से नाराजगी जताई थी। अब आवश्यक सरकारी मंजूरी नहीं होने के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने इस आपराधिक शिकायत से जुड़ी कार्यवाही समाप्त कर दी है। इससे राहुल गांधी को इस मामले में तत्काल बड़ी कानूनी राहत मिली है।
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सरकारी खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में लापरवाही के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। सीतापुर में सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था के तहत मिड-डे मील का राशन संबंधित उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) तक नहीं पहुंचाए जाने के मामले में खाद्य एवं रसद मंत्री … विजय कुमार निगम वाराणसी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग वोट बैंक के लिए समाज को जातीय आधार पर बांटने और विभाजन की राजनीति करने का प्रयास करते हैं, लेकिन जब दुर्दान्त माफिया और अपराधियों पर कार्रवाई की बात आती है तो इनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। वे मौन हो जाते हैं। भले … बुलंदशहर । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का 11 सितंबर का प्रस्तावित दौरा हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति न मिलने की वजह से रद्द हो गया है। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि अखिलेश का 11 सितंबर का प्रस्तावित कार्यक्रम हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति न मिलने की वजह से स्थगित हो गया … लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले को देर आयद, दुरुस्त आयद वाला कदम बताया और आकाश को पार्टी से पूरे तौर से मुक्त करने का भी ऐलान कर दिया। सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने … नयी दिल्ली इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और दोनों ने कृषि एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में श्आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्कश् (एकेडीएन) के साथ भारत की साझेदारी पर चर्चा की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के निमंत्रण के बाद प्रिंस खान … (नयी दिल्ली) नयी दिल्ली कांग्रेस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले बृहस्पतिवार को इस समूह के गठन के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने पहली बार 2012 में शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी और उस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ब्रिक्स विकास बैंक बनाने का विचार रखा था। पार्टी महासचिव … नयी दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीरवार को कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित सुरक्षित और सतत अंतरिक्ष क्षेत्र का समर्थन करता है। उन्होंने कहा, अंतरिक्ष की संभावनाएं असीमित हैं और हमारी जिम्मेदारी सामूहिक है। पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने फ्रांस और अन्य … कोलकाता । कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल-जज बेंच ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शुक्रवार को हुगली जिले के श्रीरामपुर में होने वाले एक राजनीतिक कार्यक्रम को सशर्त मंजूरी दे दी। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट ने शुक्रवार को श्रीरामपुर में एक राजनीतिक कार्यक्रम की योजना बनाई है, …
बच्चों के हक के राशन में गड़बड़ी पर योगी सरकार का कड़ा प्रहार
CM योगी “वोट बैंक के लिए समाज बांटने वालों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती माफिया के सामने”
अखिलेश के दौरे पर प्रशासन की रोक? बोले- निष्पक्ष जांच से सामने आए सच्चाई
सिद्धार्थ के संन्यास के बाद आकाश आनंद को मायावती ने पार्टी से किया पूरी तरह अलग
गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर में 13 सितंबर को बनेगा शादी का रिकॉर्ड, एक ही दिन 400 से ज्यादा जोड़े लेंगे सात फेरे
PM मोदी से मिले आगा खान पंचम, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
जब भारत ने संभाली BRICS की मेजबानी, मनमोहन सिंह ने दिया था बड़ा आइडिया, कांग्रेस ने बताया पूरा इतिहास
PM मोदी का अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन में बड़ा संदेश “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य..”
कलकत्ता हाईकोर्ट ने श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की बैठक को सशर्त मंजूरी दी, रैली की अनुमति नहीं मिली..!




