अपराधबॉलीवुडबॉलीवुडमनोरंजन

हुक्का पार्लर में पकड़े गए बिग बॉस 17 विजेता Munawar Farooqui

मुंबई (आरएनएस)। बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी को मंगलवार देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने हुक्का बार से हिरासत में ले लिया। फारुकी के साथ 13 अन्य लोग भी पकड़े गए हैं। सभी पर कोटपा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया। फोर्ट इलाके में मौजूद होटल सबालन हुक्का पार्लर में हुई इस रेड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस हुक्का पार्लर में तंबाकू का सेवन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस वहां छापेमारी करने पहुंची और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल था।

Like us share us

Related Articles

Back to top button