Main Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

लखनऊ में विधायक आवास की 7 मंजिल से गिरकर BJP नेता की मौत..!

लखनऊ। लालबाग स्थित न्यू विधायक आवास की सातवीं मंजिल से मंगलवार की दोपहर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नानक चंद्र भुर्जी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की है। घटना कैसे हुई अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। 

भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे सिविल अस्पताल

घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और प्रदेश मंत्री के समर्थक सिविल अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

Like us share us

Related Articles

Back to top button