ताजा खबरेबड़ी खबरबिज़नेसराष्ट्रीय

सेंसेक्स 46,666 और निफ्टी 13,682 के रिकॉर्ड हाई पर बंद

चौतरफा खरीदारी से बुधवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। सेंसेक्स 403.29 अंकों की

शानदार बढ़त के साथ 46,666.46 पर ओर निफ्टी 114.85 अंकों की उछाल के साथ 13,682.70 पर बंद हुआ।

क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह हाईएस्ट लेवल है। रिकॉर्ड बढ़त के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी पहली बार 185.01 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 46,704.97 और निफ्टी ने 13,692.35 के स्तर को टच किया। यह दोनों इंडेक्स का ऑलटाइम हाई लेवल है।

आज बाजार की तेजी में मेटल और रियल्टी शेयरों की ज्यादा भागीदारी रही। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 5% और मेटल इंडेक्स 1.79% ऊपर बंद हुए हैं।

इसके अलावा ऑटो और फार्मा शेयरों में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई।

स्टॉक्स अपडेट

आज BSE में बर्गर किंग के शेयर में खुलते ही अपर सर्किट लगा और अंत में शेयर 200 रुपए के करीब बंद हुआ है।

इसके अलावा जेट एयरवेज के शेयर में भी अपर सर्किट लगने के बाद 101 रुपए के भाव पर बंद हुआ है।

आज पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 6.54% टूट कर 37.90 रुपए के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, बैंक ने सात हजार करोड़ रुपए के QIP के लिए 37.35 रुपए फ्लोर प्राइस तय किया है।

इसका असर आज शेयरों पर भी रहा।

निफ्टी​ में हिंडाल्को और भारती एयरटेल के शेयरों में 2-2% की बढ़त रही। HDFC और डिविज लैब के शेयरों में भी 2-2% की तेजी दर्ज की गई।

वहीं, ICICI बैंक का शेयर और इंडसइंड बैंक के शेयर 1-1% की गिराटव के साथ बंद हुए। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, गेल और NTPC के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

सुबह सेंसेक्स 310.14 अंक ऊपर 46,573.31 पर और निफ्टी 95.25 अंक ऊपर 13,663.10 पर खुला था।

मिसेस बैक्टर्स का IPO दूसरे दिन 4.2 गुना भरा, कल हो जाएगा बंद
शेयर बाजार में बनेंगे और भी रिकॉर्ड, जानिए क्या कहते हैं ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेस


एशियाई बाजारों में तेजी

अमेरिकी बाजारों में तेजी का असर आज एशियाई बाजारों में भी नजर आ रहा। इसमें हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 254 अंकों की बढ़त के साथ 26,461 पर बंद हुआ है।

जापान का निक्केई इंडेक्स 69 अंक ऊपर 26,757 पर बंद हुआ। वहीं दिनभर तेजी के साथ कारोबार कर रहा

चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स अंत में फ्लैट 3,366 पर बंद हुआ है।

मंगलवार को बाजार में रही सुस्ती

कल सेंसेक्स 9.71 अंक ऊपर 46,263.17 पर और निफ्टी 9.70 अंक ऊपर 13,567.85 पर बंद हुआ था।

इसके अलावा निफ्टी ऑटो और मेटल इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए थे। मंगलवार को निफ्टी इंडेक्स के टॉप गेनर फाइनेंशियल शेयर रहे।

निफ्टी इंडेक्स में बजाज फाइनेंस का शेयर 5% ऊपर बंद हुआ था। बजाज फिनसर्व ​​​​​के शेयरों में भी 4% की तेजी रही।

दूसरी ओर FMCG सेक्टर में गिरावट के चलते नेस्ले इंडिया और HUL के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी।

यूरोप के बाजारों में तेजी

कल यूरोपियन मार्केट में खरीदारी रही। जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 139 अंक ऊपर 13,362 पर बंद हुआ था।

हालांकि, फ्रांस का CAC इंडेक्स फ्लैट 5,530 पर बंद हुआ था। लेकिन ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 18 अंकों की गिरावट के साथ 6,513 पर बंद हुआ था।

Like us share us

Related Articles

Back to top button