Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री योगी “नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं”

विजय कुमार निगम  गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो समाज जगत जननी मां भगवती का उपासक है, वहां नारी गरिमा के विपरीत आचरण की कोई जगह नहीं हो सकती। सनातन परंपरा ने सदैव मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को सर्वोच्च स्थान दिया है। नवरात्रि में कन्याओं का पूजन इसी भाव का प्रतीक है। सरकार ने इस परंपरा को केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाया है। मिशन शक्ति अभियान इसी संकल्प से प्रेरित है।

              मुख्यमंत्री योगी सोमवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने मंदिर की परंपरा के अनुसार कुंवारी कन्याओं के पैर पखारे, तिलक लगाया, माला पहनाई और चुनरी ओढ़ाकर पूजन किया। बटुकों का भी पूजन किया। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन परोसा। पूजन के उपरांत कन्याओं को दक्षिणा और उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर साधु-संत और अन्य लोग उपस्थित रहे।

               मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जगत जननी मां भगवती का नवम स्वरूप सभी सिद्धियां प्रदान करने वाला है। महानवमी पर कन्या पूजन के माध्यम से सनातन धर्मावलंबी मातृशक्ति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। बासंतिक और शारदीय नवरात्रि की परंपरा नारी के प्रति सर्वोच्च सम्मान का संदेश देती है। गोरखनाथ मंदिर की इस पावन परंपरा से जुड़कर कन्याओं का पूजन और उन्हें भोजन कराने का अवसर मिलना उनका सौभाग्य है।

           उन्होंने कहा कि नारी सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। प्रदेश के प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था है, जहां महिला बीट पुलिस अधिकारी अथवा उपनिरीक्षक स्तर की महिला अधिकारी उनकी समस्याएं सुनती हैं। महिलाओं की सहायता के लिए 1090 वीमेन हेल्पलाइन भी संचालित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना योजना और नारी शक्ति वंदन अधिनियम नारी गरिमा तथा स्वावलंबन को नई दिशा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से स्नातक तक की शिक्षा के लिए विभिन्न चरणों में 25 हजार रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

           मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह के लिए एक लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। अब तक पांच लाख से अधिक कन्याओं के विवाह इस योजना के माध्यम से संपन्न हो चुके हैं। प्रदेश में 54 हजार बीसी सखी ग्राम पंचायतों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। ड्रोन दीदी और लखपति दीदी जैसे कार्यक्रमों से भी महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। सरकार बेटियों की शिक्षा, प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि शारदीय नवरात्रि में प्रदेश के लगभग 45 हजार स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं। देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां विंध्यवासिनी धाम में कॉरिडोर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। रविवार को 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। सोमवार को भी 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

           उन्होंने बताया कि शक्तिपीठ देवीपाटन, सहारनपुर स्थित मां शाकंभरी पीठ और सीतापुर के ललिता देवी शक्तिपीठ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शासन-प्रशासन ने दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।  मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मंगलवार को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। यह अधर्म, असत्य और अन्याय पर धर्म, सत्य और न्याय की विजय का उत्सव है। प्रभु श्रीराम की विजय का यह पर्व समाज को अपनी बुराइयों से मुक्त होने का संदेश देता है। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के दहन के साथ नशे, भ्रष्टाचार, अराजकता, असुरक्षा और आतंकवाद जैसी बुराइयों के खात्मे का भी संकल्प लेना चाहिए।  उन्होंने समाज की एकता को भंग कर राष्ट्र को कमजोर करने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों को बेनकाब करने का आह्वान किया। कहा कि विजयादशमी पर रामलीला और पुतला दहन के आयोजनों के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। यातायात प्रबंधन और सुरक्षा के साथ सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्व उत्साह और उमंग से मनाएं, लेकिन अनुशासन और सुरक्षा की अनदेखी न करें। 

मुख्यमंत्री योगी “नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं”

विजय कुमार निगम  गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो समाज जगत जननी मां भगवती का उपासक है, वहां नारी गरिमा के विपरीत आचरण की कोई जगह नहीं हो सकती। सनातन परंपरा ने सदैव मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को सर्वोच्च स्थान दिया है। नवरात्रि में कन्याओं का पूजन इसी भाव का प्रतीक है। …

Like us share us

बेटियों के पांव पखार मुख्यमंत्री योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा रखने और उनके सम्मान व स्वावलंबन के लिए अनेक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप कन्या पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित इस अनुष्ठान में गोरक्षपीठाधीश्वर ने नौ …

Like us share us

दसवीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मेधावियों को मुफ्त कोचिंग

विजय कुमार निगम लखनऊ:- दसवीं में गणित और विज्ञान में हासिल किए गए अंक अब मेधावी विद्यार्थियों के लिए इंजीनियर या डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर बन सकते हैं। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में पढ़ रहे विद्यार्थियों को जेईई और …

Like us share us

Russia ने फिर किया बड़ा मिसाइल हमला..!

कीव । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अब हमें अपने बचाव के लिए सहयोगियों से मदद भी नहीं मिल रही है। हमले की चेतावनी पहले से नहीं मिलने के कारण यूक्रेन को एक बार फिर भारी तबाही का सामना करना पड़ा। रविवार रात रूस ने कीव को निशाना बनाते हुए 16 बैलिस्टिक …

Like us share us

Elon Musk का बड़ा ऐलान, अमेरिका के हर बच्चे को देंगे स्पेश एक्स का एक शेयर, 10.8 अरब डॉलर का होगा तोहफा

वाशिंगटन । दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने एक बड़े ऐलान से सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने कहा है कि वह अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को अपनी अंतरिक्ष कंपनी स्पेश एक्सका एक शेयर देने की योजना बना रहे हैं। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ग् पर इसकी जानकारी देते हुए इसे कई …

Like us share us

विदेश मंत्री ने ग्रीस की राजदूत से की विदाई मुलाकात

नयी दिल्ली । भारत में ग्रीस की राजदूत अलिकी कौत्सोमितोपोउलो ने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को सहज बनाने में उनके योगदान को विदेश मंत्री ने सराहा। एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ग्रीस की राजदूत अलिकी कौत्सोमितोपोउलो से विदाई …

Like us share us

लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य में सुधार के बाद सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आडवाणी को सीने में संक्रमण के कारण 16 अक्टूबर को इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. …

Like us share us

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा से तीन संदिग्ध हिरासत में, फिल्मी सितारों की सुरक्षा पर चिंता

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। राजस्थान पुलिस ने सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, मुंबई पुलिस से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। संदिग्धों …

Like us share us

फरहीन इक़बाल के ‘नवाबी ज़ायका’ के सहयोग से बाराबंकी में ‘निशात मास्टर शेफ प्रतियोगिता’ का आयोजन

बाराबंकी, 11 अक्टूबर। ग़यासुद्दीन किदवई सोशल एंड वेलफेयर फ़ाउंडेशन द्वारा नवाबी ज़ायका, फरहीन इक़बाल के सहयोग से रविवार को बाराबंकी में निशात मास्टर शेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं की पाक-कला, रचनात्मकता और नए प्रयोगों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस आयोजन को प्रेरित करने वाला संदेश था फरहीन इक़बाल …

Like us share us

निफ्टी के दिसंबर तक 25,000 तक पहुंचने की संभावना

नयी दिल्ली भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी 50 दिसंबर 2026 तक 25,000 के स्तर तक पहुंच सकता है। हालांकि पहले यह लक्ष्य 26,000 निर्धारित किया गया था। ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स में कटौती भर से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button