
विजय कुमार निगम अयोध्या:- मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्व. मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया और उस पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि सामान्य परिवार में जन्मे मुन्ना सिंह चौहान संघर्ष के बल पर आगे बढ़े। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग के सफल क्रियान्वयन, किसानों के उन्नयन के लिए जीवन समर्पित किया। उन्होंने अमित सिंह चौहान को अपनी विरासत सौंपी। वह भी पिता के सपनों को साकार करने, बीकापुर का विकास करने और डबल इंजन सरकार के विजन को धरातल पर उतारने के लिए मां के सान्निध्य में निरंतर कार्य कर रहे हैं। वह हमारे सामने हर समस्या लाते हैं और हम उसका समाधान कराते हैं।

- मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर वीर-वीरांगनाओं, महापुरुषों के परिधानों में सजे बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
बच्चों में भक्ति व देशभक्ति की भावना का संचार किया। उन्होंने बच्चों से हंसी-ठिठोली भी की। मुख्यमंत्री ने हाथ में सेब लेकर भगत सिंह बने बच्चे से पूछा कि यह आलू है क्या, इस पर बच्चों ने तपाक से उत्तर दिया नहीं, सेब है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उपहार व चॉकलेट भी वितरित कीं।
●बच्चों ने नन्हे-मुन्नों को गोद में लेकर उन्हें चंदन लगाया और अन्नप्राशन कराया। मुख्यमंत्री ने बहुसंख्यक, अल्पसंख्यक समेत हर वर्ग के बच्चों को खिलौने दिए और उन पर खूब लाड-प्यार जताया।
●मुख्यमंत्री भगवान शिव के मंदिर में भी पहुंचे। सीएम योगी ने यहां दर्शन-पूजन किया। उन्होंने भोले भंडारी से स्वस्थ, सुखी व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की।
●अनुराधा दुबे व अंजू- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 11 करोड़ से अधिक का चेक
●वर्षा- विद्यत सखी को थर्मल प्रिंटर
●किरण-विद्याशक्ति किट
●पूजा सिंह-* विद्याशक्ति किट
●अनिता पाल- बैंक सखी प्रमाण पत्र
●सोनी मौर्या- मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चाबी
●पिंकी-मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चाबी
●अवनीश मिश्र- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 4.18 लाख का चेक
●अमित गौतम-* सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 3 लाख का चेक
●शिवपूजन- पीएम सूर्य घर योजना लाभार्थी प्रशस्ति पत्र
●पंकज कुमार- विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत टूलकिट
●विकास- विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत टूलकिट
●आलोक कुमार वर्मा- उर्वरा वर्मी कंपोस्ट खाद
●अशोक कुमार- उर्वरा वर्मी कंपोस्ट खाद
●रीता सिंह- आयुष्मान कार्ड
●महावीर सिंह-आयुमान कार्ड
योगी की चुनौती- अखिलेश अयोध्या से लड़ें, मैं भी लड़ता हूं; हो जाए आमने-सामने का मुकाबला.
यूपी के बलरामपुर में उतरौला के कालूबनकट में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 803 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया …
मुख्यमंत्री योगी: शारदीय नवरात्र से छठ महापर्व तक फील्ड में उतरें वरिष्ठ अधिकारी, जनता से सीधा संवाद करें
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन-प्रशासन के अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और उनके समयबद्ध समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्र से छठ महापर्व तक वरिष्ठ अधिकारी स्वयं क्षेत्र में उतरें, जनता से सीधा संवाद करें और उसकी समस्याओं के समाधान …
मुख्यमंत्री योगी “प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार हैं ‘अन्नदाता’
विजय कुमार निगम लखनऊ:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के बाद कृषि क्षेत्र में आए अभूतपूर्व परिवर्तन से प्रदेशवासियों को अवगत कराया। उन्होंने अन्नदाता किसान को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार भी बताया। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के …
चेन्नई में राहुल गांधी और विजय की कैफे कूटनीति, कैपेचीनो-तिरामिसू पर हुई सियासी चर्चा.
शनिवार को चेन्नई में दोस्ती और राजनीतिक तालमेल का एक शानदार नजारा देखने को मिला, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने साथ में कुछ अच्छा समय बिताया। चेन्नई के बाहरी इलाके नीलांकरई में अपने घर के बाहर विजय मुस्कराते हुए राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए …
CM योगी “भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, विभागीय जांच को योगी सरकार ने बनाया पारदर्शी और जवाबदेह”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस की नीति और पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने विभागीय जांच व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया है। समाज कल्याण विभाग ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम-7 के तहत होने वाली विभागीय …
’24 घंटे में CJP नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी.
CJP के प्रदर्शन से जुड़े नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भारत को “अघोषित आपातकाल” की स्थिति में बताते हुए कहा कि अगर हिरासत में लिए गए नेताओं को कल तक रिहा नहीं किया गया, तो वह अनशन या पदयात्रा शुरू …
कब लगती है धारा 163, इसके होने पर पुलिस को मिलते हैं कौन से अधिकार, प्रदर्शन से जुड़ा कानून क्या?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) और विपक्षी गठबंधन से जुड़े नेताओं ने इस आंदोलन का आह्वान किया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। नई …
केजरीवाल-ममता भी डिटेन…अब तक हिरासत में लिए गए 2000 से ज्यादा लोग; CJP प्रदर्शन के बीच राजधानी दिल्ली में फुल बवाल.
CJP Protest Delhi: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शनिवार को बड़े पुलिस अभियान के बीच घिर गया। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, पिनराई विजयन, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और नेहा बोरा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। राजधानी में करीब 25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों के …
सौरभ-दीपके और आशुतोष विमान के अंदर से डिटेन, तीनों के मोबाइल जब्त; अलग-अलग जगहों पर ले गई पुलिस.
CJP Protest Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज 10 अक्टूबर प्रोटेस्ट किए जाने से पहले ही पुलिस ने तीनों बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान में ही सौरव दास और अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) को हिरासत में लिया। सीजेपी के तीनों …
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे AI केंद्र, पांच लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग; योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी.
प्रदेश के सभी 75 जिलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) केंद्र खोले जाएंगे। इनके माध्यम से पांच लाख युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देने, 50 हजार विशेषज्ञ तैयार करने और 100 से अधिक एआई आधारित समाधान विकसित करने का लक्ष्य है। साथ ही 100 स्टार्टअप को आर्थिक और अन्य सहायता दी जाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी …



