
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार के निर्देशन में वन विभाग 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेश में वन्यजीव सप्ताह मनाएगा। पूरे सप्ताह भर पर्यावरण संरक्षण/वन्यजीवों पर आधारित मास्क मेकिंग, छद्म आवरण व अनुकरण पर चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, फैंसी ड्रेस, फेस पेटिंग, रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बच्चे ‘वन्यजीव के संसार’ में अपने मनोभाव से रंग भरेंगे। इस अवधि में प्रतिभागी व 12 वर्ष तक के बच्चों का चिड़ियाघर में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना बरेली में ‘वाकथॉन फॉर वाइल्डलाइफ’ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और पशु कल्याण के प्रति जागरूक करना है।

योगी सरकार मानव वन्यजीव संघर्ष को न्यूनतम करने के लिए निरंतर प्रयत्न कर रही है। वन्य जीवों के बढ़ते हमलों से बचाव को लेकर सरकार स्कूली बच्चों को भी जागरूक करेगी। इस निमित्त वन विभाग की ओर से प्रदेश भर में दो से आठ अक्टूबर तक ‘वन्य प्राणि सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एक तरफ जहां स्कूली छात्रों को जागरूक किया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ राज्य पक्षी सारस, राज्य वन्य पशु बारहसिंघा, राष्ट्रीय जलीव जीव डॉल्फिन, सर्प आदि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक रामकुमार ने बताया कि दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक चलने वाले वन्य प्राणि सप्ताह के अंतर्गत जनपद व तहसील स्तर पर विद्यालयों में वन्य प्राणि व उनके संरक्षण को लेकर अनेक कार्यक्रम होंगे। वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्कूली बच्चों की अनेक प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर आदि प्राणि उद्यान में 12 वर्ष तक के स्कूली बच्चों को निःशुल्क प्रवेश भी मिलेगा। बच्चों को स्कूली यूनिफॉर्म में परिचय पत्र के साथ आना होगा।
नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के निदेशक संजय कुमार विश्वाल ने बताया कि दो अक्टूबर को सारस प्रेक्षागृह में वन्य प्राणि सप्ताह का शुभारंभ होगा। 3 अक्टूबर से कक्षा 6 से 8, कक्षा 9-10 व 11-12 (तीन वर्गों) में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं प्रारंभ होंगी। 3 अक्टूबर को बारादरी प्राणि उद्यान में वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मास्क मेकिंग प्रतियोगिता, डकपांड विजिटर शेड प्राणि उद्यान में वन्यजीवों के छद्म आवरण व अनुकरण पर चित्रकला होगी। 4 अक्टूबर को प्राणि उद्यान के बारादरी में ‘यदि वन्यजीव बोल पाते तो…’ विषयक नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता होगी। हर विद्यालय की टीम में 10 प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। 5 अक्टूबर को सारस प्रेक्षागृह में वन्य जीव व पर्यावरण संरक्षण पर वाइल्ड लाइफ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। 6 अक्टूबर को फेस पेंटिंग, 7 अक्टूबर को झूला पार्क में वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण पर रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता होगी। विजेताओं को 8 अक्टूबर को पुरस्कृत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर बरेली अव्वल, रामपुर को मिला तीसरा स्थान
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों से प्रदेश में सुशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर धरातल पर साफ देखा जा सकता है। सीएम डैशबोर्ड की अक्टूबर माह की समग्र रैंकिंग में एक बार फिर बरेली ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त …
मुख्यमंत्री योगी “बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड, यहां बनेगा तो देश विदेश में मांग खुद बढ़ेगी”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति और बुलडोजर की कार्रवाई ने उ.प्र. को निवेश का प्रमुख केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड बन …
भारतीय कंपनियों का एआई डेटा अब देश में ही होगा प्रोसेस, ओपनएआई ने शुरू की नई सुविधा
नयी दिल्ली । कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओपनएआई ने बृहस्पतिवार को भारत में अपने एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) के लिए एआई अनुरोधों का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण शुरू करने की घोषणा की। इससे पात्र कंपनियां और डेवलपर उसके जीपीटी-6 लूना मॉडल पर आधारित चुनिंदा कार्यों का प्रसंस्करण देश के भीतर ही कर …
प्रियंका गांधी “BJP-RSS ने सोनिया गांधी को लेकर झूठ फैलाया, अब सामने आ रहा सच”
वायनाड । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने उनकी मां एवं पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में हमेशा झूठ फैलाए और अब जब वह अपने संस्मरण के जरिये अपनी बात रख रही हैं, तो उसे झूठा बताया जा …
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर
श्रीनगर । कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई है। इसके कारण दिन के तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों समेत …
कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चला बुलडोजर, केएमसी ने फुटपाथ से हटाया बांस का अस्थायी ढांचा
कोलकाता । कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के कर्मचारियों ने कोलकाता पुलिस की मदद से गुरुवार को ममता-तृणमूल कांग्रेस महासचिव और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास के सामने बना अस्थायी बांस का ढांचा हटा दिया। अस्थायी बांस के ढांचे को हटाने की प्रक्रिया बुधवार शाम को तृणमूल …
Kia इंडिया आंध्र प्रदेश में 2 अरब डॉलर करेगी निवेश
विशाखापत्तनम । किआ इंडिया 2 अरब डॉलर के निवेश से आंध्र प्रदेश में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। इससे देश में करीब 12,000 नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। यह बयान गुरुवार को किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्वांगगु ली ने दिया। यहां सीआईआई पार्टनरशिप समिट में बोलते हुए, ली ने …
भारत के रिन्यूएबल एनर्जी अभियान से हुई 100 अरब डॉलर की बचत
नयी दिल्ली । भारत के रिन्यूएबल एनर्जी अभियान ने देश को ईंधन आयात में 100 अरब डॉलर से ज्यादा की बचत कराई है। यह रकम भारतीय रुपये में करीब 9.4 लाख करोड़ रुपए होती है। यह जानकारी इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) की इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी मार्केट रिपोर्ट 2026 में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, …




