
बीजिंग स्पेन स्थित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन सेफगार्ड डिफेंडर्स की नई रिपोर्ट श्ए फॉर्मूला फॉर रिप्रेशनश् में चीन के विदेशों में फैले कथित निगरानी तंत्र को लेकर कई गंभीर दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 91 देशों में चीन से जुड़े करीब 1,250 सामुदायिक संगठन ऐसे हैं, जिन्हें संदिग्ध पुलिस केंद्रों के मुखौटे के रूप में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। संगठन की चीन निदेशक लॉरा हार्थ ने सीटीवी न्यूज को बताया कि इस नेटवर्क का इस्तेमाल विदेशों में रहने वाले चीनी नागरिकों की गतिविधियों, उनकी बातों और उनके व्यवहार पर नजर रखने के लिए किया जा रहा है। रिपोर्ट में पहचाने गए संगठनों की संख्या चार साल पहले की तुलना में करीब 12 गुना अधिक बताई गई है। वर्ष 2022 में संगठन ने 50 से अधिक देशों में 100 कथित अवैध चीनी पुलिस केंद्रों की पहचान की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के अलग-अलग देशों में चीन के 6 करोड़ से अधिक नागरिक रहते हैं। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी कथित तौर पर विदेशों में बसे इन समुदायों पर अपना प्रभाव बनाए रखने के लिए घरेलू निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था का विस्तार कर रही है। इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप के वरिष्ठ सलाहकार और पूर्व कनाडाई राजनयिक माइकल कोवरिग ने रिपोर्ट को चीन की वैश्विक प्रभाव बढ़ाने की कोशिशों का शुरुआती चरण बताया। उन्होंने आशंका जताई कि इससे दूसरे देशों के नागरिकों के अभिव्यक्ति के अधिकार और अपनी पसंद के अनुसार मतदान करने की स्वतंत्रता प्रभावित हो सकती है। रिपोर्ट में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट (एसएफडब्लयूडी) की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। संगठन के अनुसार, विदेशों में कई सामुदायिक संस्थाएं इसी विभाग के प्रभाव में काम करती हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यूएफडब्ल्यूडी को नागरिकों की निगरानी और नियंत्रण के लिए मैजिक वेपन कहा था। सेफगार्ड डिफेंडर्स ने ऐसे 1,247 सामुदायिक केंद्रों की पहचान की है, जिन्होंने अपने दस्तावेजों, प्रकाशनों या अन्य माध्यमों से चीनी पुलिस और अभियोजन एजेंसियों के साथ संपर्क केंद्र के रूप में अपनी भूमिका स्वीकार की थी। रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में ऐसे केवल चार क्षेत्रीय संगठनों की पहचान हुई थी, जबकि नई रिपोर्ट में 80 क्षेत्रीय संगठनों के नाम सामने आए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन के पांच प्रांतों की 10 से अधिक पुलिस एजेंसियां विदेशों में फैले चीनी महासंघों और सामुदायिक संगठनों के नेटवर्क के माध्यम से काम कर रही हैं। इन संगठनों को आमतौर पर सांस्कृतिक मेलजोल बढ़ाने, कारोबार और पर्यटन को प्रोत्साहित करने तथा चीन के विभिन्न प्रांतों और शहरों से संबंध मजबूत करने वाले केंद्रों के रूप में पेश किया जाता है। रिपोर्ट की प्रमुख शोधकर्ता लॉरा हार्थ के मुताबिक, वर्ष 2022 में अवैध पुलिस केंद्रों का खुलासा होने के बाद चीन ने अपने काम करने के तरीके बदल दिए हैं। पहले इन केंद्रों पर पुलिस के प्रतीक चिह्न और नाम दिखाई देते थे, लेकिन अब कथित तौर पर संबंधित संगठनों की पहचान छिपाकर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। रिपोर्ट में कनाडा के कम से कम 18 चीनी संगठनों को पुलिस निगरानी केंद्रों के रूप में काम करने से जुड़ा बताया गया है। इनमें एक ही शहर में कई शाखाओं वाले संगठन भी शामिल हो सकते हैं। वर्ष 2022 में सेफगार्ड डिफेंडर्स ने कनाडा में पांच कथित अवैध पुलिस केंद्रों का खुलासा किया था। इसके अलावा, अमेरिकी थिंक टैंक जेम्सटाउन के शोध का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा में 575 ऐसे संगठन मिले हैं, जिनका संबंध यूएफडब्ल्यूडी से बताया गया है।कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस विदेशी पुलिस केंद्रों से संबंधित आपराधिक गतिविधियों की शिकायतों की जांच कर रही है। कनाडा की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद जेनी क्वान ने इन आरोपों को चिंताजनक बताया है। उन्होंने सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसांगरी को लिखे खुले पत्र में कहा कि यदि आरोप सही हैं तो इसका मतलब है कि सरकार की मौजूदा कार्रवाई ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं रही है। उन्होंने कहा कि कनाडा को कानूनी खामियां दूर करनी चाहिए, इन गतिविधियों की जांच करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश में रहने वाले लोग बिना किसी दबाव, डर या धमकी के अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल कर सकें। हालांकि, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री ने आरोपों पर निष्कर्ष निकालने से पहले जांच की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि विदेशी हस्तक्षेप किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है, लेकिन इन विशेष आरोपों की अभी जांच होनी बाकी है। कनाडा स्थित चीनी दूतावास ने इन आरोपों का कड़ा विरोध किया है। दूतावास ने अपने बयान में कहा कि चीन ने कई बार स्पष्ट किया है कि तथाकथित चीनी विदेशी पुलिस केंद्र जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। दूतावास ने यह भी कहा कि चीन कानून के शासन में विश्वास रखता है और दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने के सिद्धांत का पालन करता है। रिपोर्ट में विदेशों में रहने वाले चीनी मूल के लोगों पर दबाव और निगरानी के आरोपों का भी उल्लेख किया गया है।कनाडा में उइगर समुदाय से जुड़ी कार्यकर्ता रुकिये तुर्दुश ने कहा कि चीन के शिनजियांग क्षेत्र में मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को निशाना बनाए जाने की आशंका है। उनके मुताबिक, चीन की यात्रा कर अपने रिश्तेदारों से मिलने वाले कुछ उइगर कार्यकर्ताओं पर चीनी राष्ट्रीय कानूनों के समर्थन में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया गया। कनाडा लौटने के बाद इनमें से कुछ लोग डर के कारण सामाजिक संगठनों से दूरी बनाने लगे। तुर्दुश ने यह भी आशंका जताई कि चीन समर्थक लोग उनके संगठन में घुसपैठ कर सदस्यों की गतिविधियों पर नजर रखने और नेतृत्व के खिलाफ अभियान चलाने की कोशिश कर रहे हैं।
जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं: मुख्यमंत्री योगी
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 10वें दीपोत्सव की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए अपील की कि जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब आप सभी अपने-अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं। अवधपुरी का कण-कण आह्लादित और स्पंदित है- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। …
वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्यमंत्री योगी
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- गोरखपुर जनपद मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर कुसम्ही जंगल के बीच बसे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की उत्साहपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। गांव में उल्लास और उमंग का माहौल है। वजह भी खास है। सीएम योगी हर साल इस वनटांगिया गांव में …
सीएम योगी ने अखिलेश के अयोध्या आगमन पर रखी दी शर्त, दीपोत्सव के दिन ही एलान से बढ़ा सियासी पारा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के मंच से विपक्ष को सीधा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, वे अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर आएं। सीएम योगी का यह बयान तब सामने आया, जब अखिलेश यादव ने अयोध्या आने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, अब अयोध्या कभी कर्फ्यू के …
वोट चोरी पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा, लोकतंत्र से खिलवाड़ के हर दिन हो रहे नए खुलासे
नयी दिल्ली । कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर‘वोट चोरीश्के जरिये लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आयोग की संदिग्ध भूमिका के हर दिन नये खुलासे किये जा रहे हैं और उसके कामकाज में महज अक्षमता नहीं, बल्कि कदाचार और साजिश के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। पार्टी ने …
AI के क्षेत्र में सही दिशा में भारत, कंपनियां बढ़ा रहीं इस्तेमाल: ओरेकल
लास वेगास । ओरेकल इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जापान एवं एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कंपनी की क्लाउड सेवा नेटसुइट के क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय कंपनियां कृत्रिम मेधा (ए.आई.) के प्रायोगिक इस्तेमाल से आगे बढ़कर अब इसे बड़े स्तर पर अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों को इसके वास्तविक लाभ …
चीन का दुनिया के 91 देशों में जासूसी नेटवर्क, विदेशों में बनाए 1250 अवैध गुप्त पुलिस केंद्र
बीजिंग स्पेन स्थित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन सेफगार्ड डिफेंडर्स की नई रिपोर्ट श्ए फॉर्मूला फॉर रिप्रेशनश् में चीन के विदेशों में फैले कथित निगरानी तंत्र को लेकर कई गंभीर दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 91 देशों में चीन से जुड़े करीब 1,250 सामुदायिक संगठन ऐसे हैं, जिन्हें संदिग्ध पुलिस केंद्रों के मुखौटे के रूप …
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, सीएए के सभी पात्र आवेदकों को 31 दिसंबर तक मिलेगी नागरिकता
अरनघाटा । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने वादा किया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत सभी पात्र आवेदकों को नागरिकता देने की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार ने कानून को लागू करने में सहयोग नहीं किया, जिसके कारण …
अयोध्या में शोभायात्रा पर इकबाल अंसारी ने बरसाए फूल, धार्मिक सद्भाव का दिया संदेश
लखनऊ । राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी और उनकी बस्ती के लोगों ने शनिवार को अयोध्या के पंजीटोला इलाके से गुजर रही शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। अंसारी ने कहा कि वह सभी त्योहारों में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा, मैंने अपनी बस्ती के लोगों के साथ मिलकर दोपहर …
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर यूएस में हिरासत में, कैलिफोर्निया में पकड़ा गया
नयी दिल्ली । लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। उसका असली नाम हरिचंद जाट बताया गया है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने उसे कैलिफोर्निया में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) …
अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे, राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन
लखनऊ । अयोध्या से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक पवन पांडे ने शनिवार को कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या स्थित राम मंदिर जाएंगे। इस घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज होने के आसार हैं जहां 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। अयोध्या से एक …


