
विजय कुमार निगम लखनऊ:- दसवीं में गणित और विज्ञान में हासिल किए गए अंक अब मेधावी विद्यार्थियों के लिए इंजीनियर या डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर बन सकते हैं। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में पढ़ रहे विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी के लिए दक्षणा फाउंडेशन के माध्यम से एक साल की निःशुल्क कोचिंग मिलेगी। खास बात यह है कि इस अवसर के लिए पात्रता तय करने में कक्षा 10 के अंकों के साथ पारिवारिक आय को भी आधार बनाया गया है। चयनित विद्यार्थियों को पुणे के निकट दक्षणा वैली परिसर में कोचिंग के साथ आवास और भोजन की सुविधा भी मुफ्त मिलेगी।

समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत और मई 2027 तक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी संयुक्त दक्षणा चयन परीक्षा (जेडीएसटी-2027) के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग वर्ग में सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए कक्षा 10 के गणित एवं विज्ञान विषयों में 85 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। वहीं, छात्राओं के लिए कटऑफ 80 प्रतिशत है। यानी सामान्य श्रेणी की छात्राओं को पात्रता के लिए पांच प्रतिशत अंकों की छूट मिलेगी। अन्य श्रेणियों और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अलग मानक लागू होंगे।
नीट की तैयारी के लिए सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 10 में 80 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए यह सीमा 75 प्रतिशत, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए 65 प्रतिशत है। इन मानकों के जरिए अलग-अलग श्रेणियों के पात्र विद्यार्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों के परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम और छात्राओं के परिवार की आय पांच लाख रुपये से कम होनी चाहिए। चयनित विद्यार्थियों को एक साल तक निःशुल्क कोचिंग, आवास और भोजन मिलेगा। सर्वोदय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पात्र विद्यार्थियों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी https://apply.scholarship.dakshana.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री योगी “नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं”
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो समाज जगत जननी मां भगवती का उपासक है, वहां नारी गरिमा के विपरीत आचरण की कोई जगह नहीं हो सकती। सनातन परंपरा ने सदैव मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को सर्वोच्च स्थान दिया है। नवरात्रि में कन्याओं का पूजन इसी भाव का प्रतीक है। …
बेटियों के पांव पखार मुख्यमंत्री योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा रखने और उनके सम्मान व स्वावलंबन के लिए अनेक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप कन्या पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित इस अनुष्ठान में गोरक्षपीठाधीश्वर ने नौ …
दसवीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मेधावियों को मुफ्त कोचिंग
विजय कुमार निगम लखनऊ:- दसवीं में गणित और विज्ञान में हासिल किए गए अंक अब मेधावी विद्यार्थियों के लिए इंजीनियर या डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर बन सकते हैं। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में पढ़ रहे विद्यार्थियों को जेईई और …
Elon Musk का बड़ा ऐलान, अमेरिका के हर बच्चे को देंगे स्पेश एक्स का एक शेयर, 10.8 अरब डॉलर का होगा तोहफा
विदेश मंत्री ने ग्रीस की राजदूत से की विदाई मुलाकात
नयी दिल्ली । भारत में ग्रीस की राजदूत अलिकी कौत्सोमितोपोउलो ने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को सहज बनाने में उनके योगदान को विदेश मंत्री ने सराहा। एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ग्रीस की राजदूत अलिकी कौत्सोमितोपोउलो से विदाई …
लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी
नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य में सुधार के बाद सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आडवाणी को सीने में संक्रमण के कारण 16 अक्टूबर को इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. …
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा से तीन संदिग्ध हिरासत में, फिल्मी सितारों की सुरक्षा पर चिंता
मुंबई बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। राजस्थान पुलिस ने सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, मुंबई पुलिस से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। संदिग्धों …
फरहीन इक़बाल के ‘नवाबी ज़ायका’ के सहयोग से बाराबंकी में ‘निशात मास्टर शेफ प्रतियोगिता’ का आयोजन
बाराबंकी, 11 अक्टूबर। ग़यासुद्दीन किदवई सोशल एंड वेलफेयर फ़ाउंडेशन द्वारा नवाबी ज़ायका, फरहीन इक़बाल के सहयोग से रविवार को बाराबंकी में निशात मास्टर शेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं की पाक-कला, रचनात्मकता और नए प्रयोगों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस आयोजन को प्रेरित करने वाला संदेश था फरहीन इक़बाल …
निफ्टी के दिसंबर तक 25,000 तक पहुंचने की संभावना
नयी दिल्ली भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी 50 दिसंबर 2026 तक 25,000 के स्तर तक पहुंच सकता है। हालांकि पहले यह लक्ष्य 26,000 निर्धारित किया गया था। ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स में कटौती भर से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) …




