
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद पहुंच चुके हैं। यहां पर वह शहरवासियों को 365.50 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। तय कार्यक्रम अनुसार, मुरादाबाद मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा करेंगे। फिर लोक निर्माण विभाग के नए कार्यों की समीक्षा करेंगे।सीएम मुरादाबाद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। फिर बुद्धि विहार स्थित मैदान पर मुरादाबाद सदर, देहात व कुंदरकी विधानसभाओं, नगर निगम, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में ही करेंगे सीएम
निर्माणाधीन गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में उसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में ही करेंगे। मंगलवार सुबह दस बजकर दस मिनट पर मुख्यमंत्री रामपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।



