CM योगी बोले “उत्तर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सम्मान देने में आगे” | LATEST NEWS UPDATE

लखनऊ। गुजरात में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने जा रहे उत्तर प्रदेश की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने मंगलवार को अपने सरकार आवास पर भेंट की। राष्ट्रीय खेलों में इस बार उत्तर प्रदेश 28 खेलो में प्रतिभाग करेगा। जिसके लिए 467 खिलाड़ियों का दल मंगलवार को लखनऊ से रवाना हैं ।

36th National Games उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में लगातार खेल गतिविधियों के साथ ही खेल के प्रतिष्ठानों में बढ़ोतरी की है। प्रदेश में स्टेडियम निर्माण के कार्यों को गति मिली है।

खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा

उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में लगातार खेल गतिविधियों के साथ ही खेल के प्रतिष्ठानों में बढ़ोतरी की है। प्रदेश में स्टेडियम निर्माण के कार्यों को गति मिली है। हमारी सरकार के कार्यकाल में खिलाड़ियों के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

उनके अच्छे प्रदर्शन कर लगातार खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय खेल में भाग लेने जा रहे खिलाडिय़ों के लिए प्रदेश सरकार ने एसी थ्री टियर क्लास रेल यात्रा की व्यवस्था की है। इससे पहले टीमें स्लीपर क्लास में यात्रा करती थीं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर टोक्यो ओलिंपिंक में खेल चुके हाकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय के साथ प्रीति दुबे, जूडोका रोहन विश्नोई तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राज कुमार पाल से भी संवाद किया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, अपर मुख्य सचिव खेल डा. नवनीत सहगल, उत्तर प्रदेश ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास तथा राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तर प्रदेश के डिप्टी चीफ डि मिशन सुधीर महादेव बोबड़े भी मौजूद थे।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान उनका परिचय प्राप्त किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि 36वें राष्ट्रीय खेल गुजरात में प्रारम्भ होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियोंकी अब तक की सबसे बड़ी टीम वहां के लिए रवाना होने वाली है। मैं इस अवसर पर आप सभी का हृदय से अभिनंदन करते हुए बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

उत्तर प्रदेश का दल 28 खेलों में भाग ले रहाखिलाड़ियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवाद किया।

उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश का दल 28 खेलों में भाग ले रहा है। पहले 20 खेलों में टीमें जाती थीं। प्रदेश में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ी है। गुजरात में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश से अब तक की सबसे बड़ी खिलाड़ियों की टीम जा रही है। इसमें 28 खेलों में राज्य की प्रतिभागी होगी।इसमें कुल 462 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। देश का गौरव बढ़ाने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को मेरी बधाई है। 

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *