
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती पर ग्राम स्वराज के मुद्दे पर बिना नाम लिए कांग्रेस और सपा के परिवारवाद को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गांवों को केवल वोट बैंक समझने और उन्हें अराजकता व जातिवाद की आग में झोंकने वाली राजनीति ने गांवों को पीछे रखा। हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि 2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले। गांवों के नाम पर राजनीति हुई, लेकिन व्यवस्था में न पारदर्शिता थी, न जवाबदेही। आय और जाति प्रमाण-पत्र के लिए भी ग्रामीणों को तहसील, थाना और जिला मुख्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गांव को विकास की अंतिम सीढ़ी नहीं, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की पहली इकाई मानती है। पिछले साढ़े नौ वर्षों में व्यवस्था बदली है। आज 57,600 ग्राम सचिवालयों के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही सुविधाएं मिल रही हैं। ई-ग्राम स्वराज, डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन मॉनिटरिंग से पंचायतों के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही आई है। ग्राम सचिवालयों के संचालन से प्रत्येक गांव में पांच से सात रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। वहीं 11,350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ग्राम स्वराज उनके लिए कोई राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के सपनों के आत्मनिर्भर गांव का संकल्प है। सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश- यही हमारा ग्राम स्वराज है।
सोना रुपया 1,000 टूटा और चांदी रुपया 5,900 धड़ाम: 10 महीने के निचले स्तर पर सफेद धातु, जानिए सर्राफा बाजार का हाल
वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹1,000 टूटकर ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई और यह ₹5,900 फिसलकर ₹2.07 …
नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत और इजरायल के मजबूत रणनीतिक संबंधों और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने के संकल्प पर विस्तार से चर्चा हुई। फोन पर हुई इस बातचीत की जानकारी खुद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल …
योगी सरकार का माइक्रोबायोम प्लान तैयार, स्वास्थ्य से खेती तक होगा फायदा
योगी सरकार ने प्रदेश में साइंस और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और कृषि को अधिक टिकाऊ बनाने के लिये एक ड्राफ्ट तैयार किया है। इस ड्राफ्ट में माइक्रोबायोम टेक्नोलॉजी पर जोर दिया गया है।इसका इस्तेमाल अस्पतालों में संक्रमण की निगरानी, एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस यानी रोगाणुरोधी दवाओं …
CM योगी के नेतृत्व में UP कोनिवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल..!
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को निवेश और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने निवेश परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर जोर दिया है। बुधवार को इन्वेस्ट उ.प्र. कार्यालय में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) दीपक कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय स्टीयरिंग कमेटी …
योगी सरकार ने प्रदेश में साइंस और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये एक ड्राफ्ट तैयार किया
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार ने प्रदेश में साइंस और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और कृषि को अधिक टिकाऊ बनाने के लिये एक ड्राफ्ट तैयार किया है। इस ड्राफ्ट में माइक्रोबायोम टेक्नोलॉजी पर जोर दिया गया है। इसका इस्तेमाल अस्पतालों में संक्रमण की निगरानी, एंटीमाइक्रोबियल …
योगी सरकार में ऑपरेशन त्रिनेत्र से यूपी में स्मार्ट पुलिसिंग को नई ताकत, 12.85 लाख सीसीटीवी कैमरों से बढ़ी निगरानी
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार ने पुलिसिंग को तकनीक, जनसहभागिता और त्वरित कार्रवाई से जोड़ने पर जोर दिया है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रदेश में 12.85 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरों की स्थापना स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम …
लखनऊ आ रहे अमित शाह, उत्तर प्रदेश में चुनावी तेवर को देंगे नई धार; लगेगा भाजपा कार्यकताओं का जमावड़ा
भाजपा हर कदम चुनावी बनाते हुए मिशन-2027 को भेदने निकल पड़ी है। भाजपा 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की सबसे बड़ी संगठनात्मक बैठक करेगी, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के चुनावी तेवर को नया स्वर देंगे। शाह यूपी की गहरी राजनीतिक समझ रखते हैं। चर्चा है कि वह नवंबर में सभी …
यूपी में राशन कार्ड धारकों को खुशखबरी: मुफ्त राशन के बाद अब फ्री इलाज, 14 करोड़ पात्रों को मिलेगा लाभ
विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। इसके तहत सभी राशन कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर कैशलेस इलाज की सुविधा देने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। उत्तर प्रदेश में लाल और सफेद राशन कार्डों को मिलाकर 3.63 करोड़ कार्ड हैं, जिनके …
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा ग्राम गौरी में किया गया स्थलीय निरीक्षण..!
आज दिनांक 22.10.2026 को श्री घनश्याम मीणा, जिलाधिकारी उन्नाव एवं श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा श्री सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी उन्नाव, श्री प्रदीप कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीघापुर सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थाना बीघापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा गौरी में दिनांक 30.10.2026 से 05.11.2026 तक आयोजित होने वाली …
योगी सरकार का शिक्षा पर जोर, शिक्षक संकुल बैठकों से परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्ता सुधार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए शिक्षकों की क्षमता संवर्धन पर विशेष जोर दे रही है। इसी क्रम में न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली शिक्षक संकुल की मासिक बैठकों को अधिक …



