
नयी दिल्ली । मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन शुरू किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग राज्यों में चुनाव आयोग के कार्यालयों तक मार्च निकाला और चुनाव प्रक्रिया तथा मतदाता सूची को लेकर उठाए जा रहे सवालों की जांच की मांग की। पटना से जम्मू तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ जैसे नारे भी लगाए गए। कांग्रेस का कहना है कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाया नहीं जाता और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, चुनाव आयोग ने कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों के बीच कहा है कि आयोग के अंतिम फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए जाते हैं। जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन भवन के बाहर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रभारी नासिर हुसैन ने किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

उनके मुताबिक, मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर यदि गंभीर सवाल उठ रहे हैं तो उनकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए और चुनाव आयोग को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सीईसी के इस्तीफे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मामलों में गंभीर सवाल सामने आए हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इससे पहले गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी। राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। कांग्रेस ने अपने आरोपों के समर्थन में चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों से जुड़ी एक रिपोर्ट का भी हवाला दिया। कांग्रेस ने 25 सितंबर को सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों को अपने-अपने राज्यों में चुनाव आयोग के कार्यालयों तक मार्च निकालने का निर्देश दिया। पार्टी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान सीईसी को पद से हटाने, उनके खिलाफ कार्रवाई करने और उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों तथा मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की जा रही है। इसके बाद 28 सितंबर को जिला कांग्रेस समितियों को जिला मुख्यालयों तक मार्च निकालने का कार्यक्रम दिया गया है। यानी पार्टी ने विरोध को प्रदेश स्तर से जिला स्तर तक ले जाने की रणनीति बनाई है। विवाद के बीच तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली के संसद मार्ग थाने में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दी। उन्होंने चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों से जुड़ी रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्राथमिकी दर्ज करने और जांच की मांग की है। मोइत्रा का आरोप है कि यदि अन्य चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के बावजूद कुछ फैसले लिए गए हैं, तो पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने भी अपना अभियान शुरू किया है। संगठन ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग की है। सीजेपी ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर देशभर में आंदोलन किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके तथा सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका ने ‘चुनाव आयोग ठीक करो’ अभियान शुरू करने की बात कही है। संगठन ने मतदाता सूची में नाम हटाने की प्रक्रिया रोकने, जनवरी 2025 की स्थिति बहाल करने और संबंधित रिकॉर्ड सुप्रीम कोर्ट को सौंपने जैसी मांगें भी रखी हैं। विवाद की पृष्ठभूमि में उस रिपोर्ट का उल्लेख किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों में आयोग के फैसलों और आदेशों को लेकर कई मौकों पर आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट में इन कथित मतभेदों को एसआईआर, मतदाता सूची और मतदाता पंजीकरण से जुड़े मामलों से जोड़ा गया है। हालांकि चुनाव आयोग का कहना है कि आंतरिक विचार-विमर्श, लिखित टिप्पणियां और अलग-अलग राय संस्थागत प्रक्रिया का हिस्सा हैं। आयोग के अनुसार, अंतिम फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से सर्वसम्मति में लिए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी: उ.प्र. के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार
विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा:-उत्तर प्रदेश के परंपरागत हुनर से लेकर आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तक की ताकत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में दुनिया के सामने दिखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उ.प्र. इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया। इस बार 90 देशों से 600 से अधिक विदेशी …
जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली का प्रस्ताव आते ही बीजेपी का विरोध
श्रीनगर । मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया जिसमें जम्मू कश्मीर के पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करने की मांग की गई है। प्रस्ताव पेश होते ही विधानसभा में हंगामा शुरू हो गया क्योंकि प्रस्ताव में जून 2000 में तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य की नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार द्वारा पारित …
UP ट्रेड शो में अमित शाह का सपा पर हमला,गिनाया 2017 के बाद का बदलाव
नोएडा । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की पिछली सपा सरकार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि 2013 में राज्य सरकार ने दिल्ली में निवेशक सम्मेलन आयोजित किया था, क्योंकि लखनऊ में अधिकारियों ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर सम्मेलन कराने से इनकार कर दिया था। शाह ने …
मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का बड़ा खुलासा, 70 नकली पासपोर्ट बरामद, एसटीएफ की जांच में कई गिरफ्तार
भोपाल । मध्य प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संगठित फर्जी पासपोर्ट रैकेट की जांच में करीब 70 फर्जी पासपोर्ट का पता लगाया है। ये पासपोर्ट राज्य में अलग-अलग पतों का इस्तेमाल करके बनवाए गए थे। अब जांच में बड़े नेटवर्क और अधिकारियों की संभावित मिलीभगत की भूमिका की भी जांच की जा रही है। …
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, एसआईटी जांच और कार्रवाई की मांग
नयी दिल्ली । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल की गई है। यह याचिका मीडिया रिपोर्टों को आधार बनाकर दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से जुड़े कई अहम फैसले अन्य दो चुनाव आयुक्तों की …
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशव्यापी मार्च..!
नयी दिल्ली । मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन शुरू किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग राज्यों में चुनाव आयोग के कार्यालयों तक मार्च निकाला और चुनाव प्रक्रिया तथा मतदाता सूची को लेकर उठाए जा रहे सवालों की जांच की मांग की। पटना …
राहुल गांधी के बाद प्रियंका का हमला, बोलीं-चुनावों में धांधली से ओवरकॉन्फिडेंट हो गई है भाजपा
वायनाड चुनाव आयोग (ईसीआई) में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर मतभेद की मीडिया रिपोर्ट के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। भाजपा के इस बयान पर कि कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाती तो चुनाव …
NIA केस में 7 विदेशी नागरिकों को विदेश जाने की इजाजत, परिवार से मिलने अमेरिका-यूक्रेन जा सकेंगे
नयी दिल्ली । दिल्ली की एक विशेष एनआईए अदालत ने सात विदेशी नागरिकों को सीमित अवधि के लिए अपने परिवार से मिलने विदेश जाने की अनुमति दी है। इनमें अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैनडाइक और यूक्रेन के छह नागरिक शामिल हैं। अदालत ने सभी आरोपियों को अधिकतम एक महीने के लिए अमेरिका और यूक्रेन जाने …
दिल्ली हाईकोर्ट: बैंक यूनियनों के प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह देने पर पुलिस सोमवार तक ले फैसला
दिल्लीनयी दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक यूनियनों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर के अलावा किसी वैकल्पिक जगह की मांग पर फैसला किया जाए। जस्टिस अमित महाजन ने पुलिस को निर्देश दिया कि बैंक यूनियनों के वैकल्पिक स्थल पर प्रदर्शन की मांग पर …
ग्रेटर नोएडा से अमित शाह की हुंकार “उत्तर प्रदेश का BRAHMOS उड़ा रहा पाकिस्तान की नींद”
गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कहा कि राज्य में बन रही ब्रह्मोस मिसाइलों की वजह से पाकिस्तान की “नींद उड़ी हुई है”। उन्होंने राज्य की बढ़ती डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं और निवेश के माहौल पर ज़ोर दिया। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में UP इंटरनेशनल …



