
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कारोबारी और कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को अदालत से राहत नहीं मिली है। प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) आलोक वर्मा की अदालत ने तीनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने मामले को गंभीर प्रकृति का बताते हुए कहा कि इसका परीक्षण सत्र न्यायालय में किया जाना है। ऐसे में आरोपियों को जमानत देने का उचित आधार नहीं बनता। मामले में श्रद्धा दुबे की ओर से अधिवक्ता ने सीजेएम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने अपराध की गंभीरता और मामले की प्रकृति को ध्यान में रखा। इसके बाद श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की जमानत अर्जियां खारिज कर दी गईं।

इस फैसले के बाद तीनों आरोपियों को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। इस मामले में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करने के बाद लखनऊ लाकर पूछताछ की थी। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया गया। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों को मंगलवार दोपहर महाराष्ट्र के नागपुर स्थित बेतलारोड़ी इलाके के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया था। लखनऊ लाए जाने के बाद हजरतगंज पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इसके लिए उन्हें पुलिस उपायुक्त मध्य के सर्विलांस कार्यालय में रखा गया था। पूछताछ के बाद तीनों का सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर अदालत में पेश किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जेल पहुंचने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनकी तलाशी और चिकित्सकीय जांच की गई। श्रद्धा और रश्मि को महिला बैरक के क्वारंटाइन हिस्से में रखा गया, जबकि दानिश को पुरुष बैरक में भेजा गया। यह मामला नौ अक्टूबर की रात का है। लखनऊ के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चैथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने के बाद चिकन कारोबारी और कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। वह अलीगंज के कपूरथला क्षेत्र में रहते थे। शिवा की मां रंजना ने मॉडल श्रद्धा दुबे पर गंभीर आरोप लगाते हुए हजरतगंज कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया। मां ने आरोप लगाया कि श्रद्धा उनके बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने और धमकियां दिलाने में शामिल थी। इन आरोपों की पुष्टि अदालत में होना बाकी है। बताया गया है कि शिवा और श्रद्धा करीब एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। घटना के बाद आरोपियों के फरार होने की बात भी सामने आई थी। अब जमानत याचिका खारिज होने के बाद मामले की आगे की कानूनी कार्यवाही और पुलिस जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर बरेली अव्वल, रामपुर को मिला तीसरा स्थान
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों से प्रदेश में सुशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर धरातल पर साफ देखा जा सकता है। सीएम डैशबोर्ड की अक्टूबर माह की समग्र रैंकिंग में एक बार फिर बरेली ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त …
मुख्यमंत्री योगी “बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड, यहां बनेगा तो देश विदेश में मांग खुद बढ़ेगी”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति और बुलडोजर की कार्रवाई ने उ.प्र. को निवेश का प्रमुख केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड बन …
भारतीय कंपनियों का एआई डेटा अब देश में ही होगा प्रोसेस, ओपनएआई ने शुरू की नई सुविधा
नयी दिल्ली । कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओपनएआई ने बृहस्पतिवार को भारत में अपने एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) के लिए एआई अनुरोधों का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण शुरू करने की घोषणा की। इससे पात्र कंपनियां और डेवलपर उसके जीपीटी-6 लूना मॉडल पर आधारित चुनिंदा कार्यों का प्रसंस्करण देश के भीतर ही कर …
प्रियंका गांधी “BJP-RSS ने सोनिया गांधी को लेकर झूठ फैलाया, अब सामने आ रहा सच”
वायनाड । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने उनकी मां एवं पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में हमेशा झूठ फैलाए और अब जब वह अपने संस्मरण के जरिये अपनी बात रख रही हैं, तो उसे झूठा बताया जा …
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर
श्रीनगर । कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई है। इसके कारण दिन के तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों समेत …
कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चला बुलडोजर, केएमसी ने फुटपाथ से हटाया बांस का अस्थायी ढांचा
कोलकाता । कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के कर्मचारियों ने कोलकाता पुलिस की मदद से गुरुवार को ममता-तृणमूल कांग्रेस महासचिव और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास के सामने बना अस्थायी बांस का ढांचा हटा दिया। अस्थायी बांस के ढांचे को हटाने की प्रक्रिया बुधवार शाम को तृणमूल …
Kia इंडिया आंध्र प्रदेश में 2 अरब डॉलर करेगी निवेश
विशाखापत्तनम । किआ इंडिया 2 अरब डॉलर के निवेश से आंध्र प्रदेश में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। इससे देश में करीब 12,000 नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। यह बयान गुरुवार को किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्वांगगु ली ने दिया। यहां सीआईआई पार्टनरशिप समिट में बोलते हुए, ली ने …
भारत के रिन्यूएबल एनर्जी अभियान से हुई 100 अरब डॉलर की बचत
नयी दिल्ली । भारत के रिन्यूएबल एनर्जी अभियान ने देश को ईंधन आयात में 100 अरब डॉलर से ज्यादा की बचत कराई है। यह रकम भारतीय रुपये में करीब 9.4 लाख करोड़ रुपए होती है। यह जानकारी इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) की इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी मार्केट रिपोर्ट 2026 में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, …




