Main Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली का ‘शीशमहल जनता के लिए खुलेगा, टिकट लेकर देख सकेंगे लोग, BJP सरकार का बड़ा ऐलान

नयी दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब इस बंगले को आम जनता के लिए खोला जाएगा। लोग टिकट लेकर इसके अंदर जा सकेंगे और पूरे परिसर का भ्रमण कर सकेंगे। दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग (पीडब्लयूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से जनता के लिए इसकी शुरुआत करने की तैयारी है। पहले इस बंगले को स्टेट गेस्ट हाउस में बदलने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब सरकार ने योजना बदल दी है। प्रवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह बंगला कथित भ्रष्टाचार का उदाहरण है और दिल्ली के लोगों को इसे देखने का अवसर मिलना चाहिए। सरकार का कहना है कि जनता को यह जानने का मौका मिलेगा कि जिस व्यक्ति ने सादगी और सरकारी सुविधाएं नहीं लेने की बात कही थी, उसके मुख्यमंत्री रहते हुए इस आवास को किस तरह आलीशान बनाया गया।

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने आरोप लगाया कि बंगले के निर्माण और साज-सज्जा पर भारी रकम खर्च की गई। उनके मुताबिक, पुराने बंगलों, सर्वेंट क्वार्टर और गैराज को तोड़कर नया आलीशान परिसर तैयार किया गया। उन्होंने दावा किया कि यहां महंगे पर्दे, स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम और वियतनाम का मार्बल लगाया गया है। वर्मा ने कहा कि अब तक आम लोगों को इस आवास का केवल एक कमरा तस्वीरों के जरिए दिखाया जाता था। उनके अनुसार, उस कमरे में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीरें लगी थीं, जबकि बाकी हिस्से तक लोगों की पहुंच नहीं थी। अब सरकार पूरे परिसर को जनता के सामने लाने की तैयारी कर रही है। दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद इस बंगले को लेकर कई तरह की योजनाओं पर चर्चा हुई थी। पहले इसे स्टेट गेस्ट हाउस के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला किया गया था। हालांकि, अब सरकार ने इसे आम लोगों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। प्रवेश वर्मा ने बताया कि जनता और पत्रकारों की ओर से इसे देखने की मांग उठ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बंगले को सार्वजनिक भ्रमण के लिए उपलब्ध कराने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को आवास की बनावट और सुविधाओं को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि बंगले में प्रवेश के लिए टिकट की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, टिकट की कीमत, ऑनलाइन बुकिंग, प्रवेश का समय और एक दिन में आने वाले आगंतुकों की संख्या जैसे विवरण अभी सामने नहीं आए हैं। सरकार जल्द ही इन जानकारियों को सार्वजनिक करेगी। प्रवेश वर्मा ने यह भी कहा कि आम जनता के लिए शुरुआत से पहले मीडिया के प्रतिनिधियों को इसका भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए दो-तीन दिनों में सूचना दी जाएगी। उन्होंने पत्रकारों को पहला टूर कराने की इच्छा जताई। अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान यह सरकारी आवास राजनीतिक विवाद का विषय रहा। बीजेपी लगातार इसके निर्माण और सजावट पर हुए खर्च को लेकर सवाल उठाती रही है, जबकि आम आदमी पार्टी इन आरोपों पर अपनी स्थिति रखती रही है। अब इसे जनता के लिए खोलने के फैसले से ‘शीशमहल’ का मुद्दा एक बार फिर दिल्ली की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, IIT कानपुर के नोएडा परिसर में होगा भवन का निर्माण

योगी आदित्यनाथ का बुधवार को सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। इन प्रस्तावों के पास होने से प्रदेश में शिक्षा, तकनीकी विकास, खेल बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षण संस्थानों के विस्तार को बड़ा बल मिलेगा। इसके साथ उत्तर प्रदेश पंचायतराज संशोधन अध्यादेश प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री योगी …

Like us share us

यूपी और उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक के संपत्ति विवाद सुलझे, लंबित मामलों पर भी बनी सहमति

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच संपत्तियों के बंटवारे और उनके स्वामित्व से जुड़े 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए गए हैं। दोनों राज्यों के बीच अभी कुछ मामले लंबित हैं, जिन्हें भी जल्द निपटाने पर सहमति बनी है। इनमें सिंचाई विभाग की संपत्तियों से जुड़े मामले भी …

Like us share us

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव, पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने को मंजूरी

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट से ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को छह महीने का विस्तार मिलने से अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का विधानसभा चुनाव के बाद होना तय माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश यूपी पंचायत चुनाव फिलहाल टल गया है। पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ने से अब यह विधानसभा …

Like us share us

जेन-जी और जेन-अल्फा को बताना होगा 10 साल पहले के यूपी का सच: सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम राइजिंग भारत समिट में कहा कि आज की जेन-जी और जेन-अल्फा पीढ़ी को 10 वर्ष पहले के उत्तर प्रदेश की अराजकता, दंगे, गुंडागर्दी और पहचान के संकट के बारे में बताना जरूरी है। 15 से 25-27 वर्ष की उम्र के युवाओं ने उस दौर को नहीं …

Like us share us

जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो सिस्टम का दुश्मन है: सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो इस सिस्टम का दुश्मन है और उसके खिलाफ उसी प्रकार की कार्रवाई भी की जाएगी। एक निजी चैनल का कार्यक्रम “राइजिंग भारत समिट” में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, निवेश और आर्थिक विकास पर चर्चा करते हुए …

Like us share us

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हुए हैं इनके हाथ: सीएम योगी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनका इतिहास राम मंदिर का विरोध करने का रहा है। ये लोग अयोध्या को बदनाम करने और भारत की सनातन आस्था को बदनाम करने के लिए कुछ न कुछ स्वांग रचेंगे। ये लोग घोषित रामद्रोही हैं, राम भक्तों के खून …

Like us share us

‘योगी की पाती’ बनी सत्ता और समाज के बीच विश्वास की डोर, जगतगुरु सतीशाचार्य जी महाराज ने की सीएम की पहल की सराहना

 जनता से सीधा संवाद, संवेदना और विश्वास का अनूठा माध्यम बनी ‘योगी की पाती’ अपने 50 सप्ताह पूरे कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना मिल रही है। जगतगुरु स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज ने भी ‘योगी की पाती’ के कई संस्करणों का अध्ययन करने के बाद …

Like us share us

सीएम योगी आदित्यनाथ ने UP Police और ATS के योगदान को सराहा, बोले- प्रदेश Lawless Land से Land of Law

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आतंकी हमलों से निपटने की तैयारी को परखने के साथ एनएसजी और एटीएस के संयुक्त प्रशिक्षण का लखनऊ पुलिस लाइन में शुभारंभ किया।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र और राज्य सरकार की नीति स्पष्ट है। इसमें न …

Like us share us

पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जवाबदेही भी जरूरी: अश्विनी वैष्णव

के0 के0 सक्सेना नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर भारतीय प्रेस परिषद की ओर से आकाशवाणी भवन के रंगभवन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारिता में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने …

Like us share us

आजम खान को न्याय मिलने की उम्मीद, 2027 में मजबूती से उतरेगा विपक्ष: शिवपाल यादव

लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। इस बीच आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण और चुनावी तैयारियों को लेकर सपा और कांग्रेस के नेताओं …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button