Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

छात्रों के मुद्दे पर CM योगी ने विपक्ष को दी नसीहत,लोकतंत्र सवाल पूछने की आजादी देता है.!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों के विरोध-प्रदर्शन और उनके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जवाब से पहले मंगलवार को कहा कि लोकतंत्र सवाल पूछने की आजादी देता है लेकिन जवाब सुनने का दायित्व भी निर्धारित करता है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, लोकतंत्र प्रश्न पूछने की स्वतंत्रता देता है, तो उत्तर सुनने का दायित्व भी निर्धारित करता है। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विद्यार्थियों से जुड़े विषय पर सदन में विस्तारपूर्वक अपना पक्ष रखने के लिए पूर्णतः तैयार हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस और समूचे विपक्ष से अपेक्षा है कि तथ्यों का सामना करे, सदन की गरिमा बनाए रखे और उत्तर को पूरा सुने। योगी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, लोकतंत्र में बहस से प्रतिष्ठा बढ़ती है, भागने से नहीं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। मौर्य ने एक्स पर कहा, झूठ का तिलिस्म बुनना, निराधार आरोप लगाना और सच सामने आते ही मैदान छोड़कर भाग खड़ा होना, यही राहुल गांधी और कांग्रेस की राजनीति की असलियत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का एक ही उसूल है, झूठ बोलो, शोर मचाओ और जब केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथ्यों के साथ जवाब दें, तो संसद छोड़कर चले जाओ। मौर्य ने आरोप लगाया, पीढ़ियों तक देश को लूटने और जनता को गुमराह करने वालों में इतना नैतिक साहस नहीं है कि वे तर्कों का सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि देश अब कांग्रेस के झूठ, शोर और भ्रम की राजनीति को भली-भांति पहचान चुका है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को कहा था कि सरकार देश भर में विद्यार्थियों के विरोध-प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे पर लोकसभा में विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है और अमित शाह इस बहस का जवाब देंगे। उन्होंने कहा था कि विपक्ष को इस जवाब को शांतिपूर्वक सुनने का भरोसा देना होगा। विपक्ष लगातार मांग कर रहा है कि गृह मंत्री पिछले महीने शहर में विरोध-प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे पर सदन में बयान दें।

यूपी के 100 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे CM महिला उत्पाद विपणन केंद्र, स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा बाजार

उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने के लिए 100 रेलवे स्टेशन, 100 बस स्टेशन और पांच हवाई अड्डों पर मुख्यमंत्री महिला उत्पाद विपणन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को केंद्रों की स्थापना के लिए जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश …

Like us share us

‘श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं सिर्फ कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश निहित’, सीएम योगी ने लिखी पाती.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हृदय से शुभकामनाएं देते हुए एक पाती लिखी है। सीएम योगी ने कहा कि असत्य और अन्याय के अंधकार के बीच सत्य और धर्म का प्रकाश प्रस्फुटित हुआ है। उत्तर प्रदेश की धरती श्रीकृष्ण की लीलाओं और संदेशों की पावन भूमि है, जहां मथुरा, गोकुल, वृंदावन, …

Like us share us

यूपी में भारी बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण उफान पर नदियां, हादसों में चार की मौत

प्रदेश में बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण नदियां तेजी से बढ़ रही हैं। फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान के पास चेतावनी बिंदु से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जहां ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नावों व पानी के बीच से आवागमन कर रहे हैं। बलिया में गंगा खतरे …

Like us share us

 चुनावी तेवर में लौटीं मायावती, एक महीने में ही पार्टी तय कर देगी टिकट; जेन जी पर होगा खास फोकस

बहुजन समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सितंबर माह में अपने अधिकांश टिकट फाइनल करने की तैयारी में है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को यूपी के सभी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ चुनावी तैयारियों पर मंथन किया। इस दौरान उन्होंने अन्य दलों की चुनावी रेवड़ियों से सावधान रहने को कहा। खासकर महिलाओं को …

Like us share us

बिहार-झारखंड में बंटवारा: गृह मंत्री के सामने सोन नदी जल बंटवारे पर दोनों राज्यों में एमओयू; किसे-क्या मिला?

बिहार एवं झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर पिछले 25 वर्षों से लंबित विवाद का समाधान हो गया। दिल्ली में दोनों राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, झारखंड …

Like us share us

ईरान ने भारत से लगाई युद्ध खत्म कराने की गुहार, राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने पीएम मोदी से की अपील.

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भारत से पश्चिम एशिया में शांति और सुरक्षा कायम करने के लिए अपनी कूटनीतिक ताकत का इस्तेमाल करने की अपील की है। ईरानी मीडिया एजेंसी तस्नीम न्यूज के मुताबकि पेजेश्कियान ने कहा कि भारत अपने संपर्कों का इस्तेमाल संबंधित पक्षों को युद्ध और खूनखराबे से दूर करने तथा बातचीत और समझौते की …

Like us share us

पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात, तेल-गैस से ईरान युद्ध समेत कई मुद्दों पर हो रही चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे। यहां पीएम मोदी की मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हुई है। दोनों देशों के नेताओं के बीच चर्चा जारी है पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के …

Like us share us

सिंधु जल संधि विवाद: भारत ने खारिज किया मध्यस्थता अदालत का फैसला, कहा- संप्रभु फैसलों पर अधिकार नहीं

भारत ने सोमवार को विश्व बैंक द्वारा गठित सिंधु जल संधि से जुड़ी मध्यस्थता अदालत के फैसले को खारिज करते हुए उसे अवैध रूप से गठित निकाय बताया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस अदालत का भारत के संप्रभु फैसलों पर कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है और भारत द्वारा सिंधु जल संधि को …

Like us share us

बीबीएयू का 11वां दीक्षा समारोह, राजनाथ सिंह बोले- ‘मेक इन इंडिया” की सफलता के पीछे ‘बिलीव इन इंडिया’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हम केवल नियम फालो नहीं करते, नियम बनाते भी हैं। आज की युवा पीढ़ी को अपनी पहचान पर गर्व है। अपनी सभ्ययता पर विश्वास है। अपने देश के भविष्य पर भरोसा है। यह नए भारत में बहुत बड़ा परिवर्तन है। यानी यह कहा जा सकता है कि …

Like us share us

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माना सरकारी गेस्ट हाउस से अच्छा है श्री राम सीनियर सिटीजन होम, किया लोकार्पण

तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय पर लखनऊ पहुंचे ।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोमती नगर के विशाल खंड में श्री राम सीनियर सिटीजन होम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने श्री राम सीनियर सिटीजन होम को किसी भी सरकारी गेस्ट हाउस से बेहतर बताया उन्होंने कहा कि जिस गेस्ट हाउस में हम लोग रुकते …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button