
नयी दिल्ली। मानसून की बारिश के अलर्ट के बीच बंगाल की खाड़ी में बना मौसम का सिस्टम अब डिप्रेशन में बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट के पास बना कम दबाव का क्षेत्र सोमवार सुबह 5.30 बजे डिप्रेशन में तब्दील हो गया। इसके प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार डिप्रेशन उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने झारखंड में 18 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बिहार में 17 से 23 अगस्त के बीच बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी अगले कई दिनों तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 17-18 अगस्त और 20-22 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 से 23 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान है। आइएमडी ने उत्तरी बंगाल की खाड़ी तथा ओडिशा, पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। हवाओं की गति 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 18 अगस्त तक समुद्र की स्थिति खराब रहने की आशंका है। ऐसे में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। दिल्ली-एनसीआर में 17 से 20 अगस्त के बीच आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 18 अगस्त को अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 19 और 20 अगस्त को भी कुछ इलाकों में बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
राहुल गांधी को ले जा रही बस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंचर, जंतर-मंतर पर बढ़ा बवाल
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर INDI गंठबंधन के सांसद कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। बुधवार दोपहर को ‘लंच पॉलिटिक्स’ के बाद सभी सांसद जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की …
‘लड़ाई फिर 80-20 पर आई’, सीएम योगी का सपा पर तंज- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया विधानसभा का रिजल्ट.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को जीपीओ स्थित पटेल पार्क में सेवा ज्योति यात्रा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय …
यूपी में आठ सड़कों का चौड़ीकरण, बनेगा फोर-लेन हाईवे; इन जिलों में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू होगा काम.
विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश सरकार पार्टी के धार्मिक एजेंडे को भी धार देने में जुटी है। इसी कड़ी में धार्मिक महत्व की आठ सड़कों को चौड़ा करते हुए फोर लेन बनाने का काम जल्द शुरू कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल इन सड़कों के निर्माण पर 1346 करोड़ रुपये …
काशी से क्योटो और आस्था से अर्थव्यवस्था तक, जापानी कंपनियों के साथ UP के 90,000 करोड़ के समझौते
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत-जापान मैत्री को विश्वास की विरासत, विकास की साझेदारी और दो प्राचीन संस्कृतियों की आत्मीयता का जीवंत सेतु बताया है। बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे ने दोनों देशों की इस आत्मीय मैत्री को नई ऊंचाइयां प्रदान …
उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों की बल्ले-बल्ले! दिवाली से पहले योगी सरकार देगी बोनस और महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले ही प्रदेश में आर्थिक और कारोबारी गतिविधियों में तेजी आ गई है। बाजारों में खरीदारी बढ़ने से राज्य सरकार की करों से प्राप्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष सितंबर के मुकाबले इस बार सरकार को करों से 3332 करोड़ रुपये अधिक प्राप्त हुए हैं। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने …
PM Modi के जनसेवा कार्यकाल के 25 साल पूरे, लखनऊ में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन; सीएम योगी रहेंगे मौजूद.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी बुधवार को सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे करेंगे, जिसके उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेशभर में सेवा ज्योति यात्रा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जीपीओ लखनऊ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी एवं प्रदेश …
पीएम आवास योजना 2.0 में लाई जाए तेजी, पात्र परिवारों को पक्का घर मिलना सरकार की प्राथमिकता
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लाभार्थी चयन से लेकर आवास निर्माण तक की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र परिवार आवास सुविधा से वंचित न रहे और किसी भी स्तर पर अनावश्यक …
दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित
आज दिनांक 07.10.2026 को दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी बीघापुर श्री प्रदीप कुमार एवं उपजिलाधिकारी बीघापुर श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा थाना बीघापुर परिसर में थाना क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजकों व धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की …




