समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित होकर धनंजय ने बढ़ाया मान | Maharajganj

महराजगंज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2016 के परिणाम में निर्वाचन आयोग की श्रेणी में निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम सेमरी निवासी धनंजय त्रिपाठी ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर गांव व जिले का नाम रोशन किया है। उनके इस सफलता पर लोगों ने शुभकामनाएं दी है। धनंजय त्रिपाठी ने प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय निचलौल से पूर्ण की है। उसके बाद चोखराज तुलस्यान से आगे की पढ़ाई संपन्न कर वह लखनऊ और दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। घोषित परीक्षा परिणाम में समीक्षा अधिकारी (निर्वाचन आयोग) के पद पर धनंजय ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

महराजगंज: फरेंदा थानाक्षेत्र के गोपालापुर दुबे निवासी आशीष दुबे का चयन सहायक समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। इनके चयन को लेकर शुभचितकों में हर्ष व्याप्त है। आशीष दुबे पुत्र नागेंद्र दुबे की प्राथमिक शिक्षा महदेवा दुबे में हुई। लाल बहादुर डिग्री कालेज से स्नातक की शिक्षा पूरी हुई। इनका चयन सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। रत्नेश उपाध्याय, अनिल दुबे, वशिष्ठ दुबे, अरविद दुबे, अवधेश दुबे,अरुण दुबे, सुनील दुबे, गौतम दुबे, रंजना उपाध्याय, अवधेश उपाध्याय,भोला उपाध्याय,विश्वामित्र मित्र सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सभासदों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

महराजगंज: नगर पंचायत आनंदनगर के सभासदों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार फरेंदा वाचस्पति सिंह को सौंपा। सभासदों ने नगर पंचायत में भ्रष्टाचार व धन उगाही की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है। सभासदों ने भेजे गए ज्ञापन में लिखा है कि नगर पंचायत में धन का बंदरबांट किया जा रहा है। केंद्र एवं प्रदेश की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में अमीरों एवं अपात्रों को लाभ देकर गरीबों को अपात्र कर दिया गया है। नगर अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी की मिलीभगत से योजनाओं का लाभ चहेते को दिया जा रहा है। वाहन स्टैंड की नीलामी में भी बिना बोर्ड की मीटिग बुलाए ही जिले पर स्टैंड की नीलामी कर दी गई है। सभासदों ने मुख्यमंत्री से नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। संजय जायसवाल, ध्रुव वर्मा, सतीश गुप्ता, प्रवीण सिंह, उमा देवी, इसरावती, मनीषा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *