सदर तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम जे.रीभा के तेवर सख्त, लापरवाही पर चेतावनी... | Soochana Sansar

सदर तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम जे.रीभा के तेवर सख्त, लापरवाही पर चेतावनी…

@आशीष सागर दीक्षित, बाँदा

  • बाँदा पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने पुलिस विभाग से संबंधित प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही के निर्देश दिए है।

बाँदा। साप्ताहिक सम्पूर्ण समाधान दिवस इस बार सदर तहसील मे लगा। इस मौके पर जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे.रीभा की अध्यक्षता मे तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिलाधिकारी बाँदा ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे उपस्थित अधिकारियों को तेवर के साथ निर्देश दिये है कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता से निस्तारण किया जाएगा। श्रीमती जे.रीभा ने इस समाधान दिवस पर 05 शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों से कराया है।

वहीं उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे विद्युत विभाग, राजस्व , पुलिस,विकास,आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिसमें कुल 103 शिकायतें प्राप्त रही। जिलाधिकारी ने इन शिकायतों से मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण कराया है। जिलाधिकारी जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष जन शिकायतों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाएगा।उन्होंने इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी और पात्र लाभार्थियों को ही योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

गौरतलब है कि सदर तहसील के इस सम्पूर्ण समाधान दिवस मे उन्होंने लोगों की जन समस्याओं को सुनते हुए एक वृद्ध दिव्यांग को पेंशन एवं आवासहीन होने पर आवास दिलाये जाने के निर्देश मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को दिये है।

बाँदा जिलाधिकारी जे.रीभा ने ग्राम छेहरांव एवं ग्राम पल्हरी के व्यक्तियों द्वारा खतौनी में नाम संशोधन किये जाने के प्रार्थना पत्र पर उप जिलाधिकारी सदर को वहीं नाम शुद्धीकरण कराये जाने के निर्देश दिये है। साथ ही उन्होंने एक गरीब आवासहीन महिला के द्वारा गत एक वर्ष से भटकने के बावजूद पात्रता पीएम आवास न मिलने पर विभाग को फटकार लगाई। वहीं उन्होंने महिला को आवास दिलाये जाने के प्रार्थना पत्र पर परियोजना अधिकारी डूडा को त्वरित कार्यवाही हेतु आवास दिलाये जाने को निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सदर तहसील के ग्राम लडाकापुरवा मे एक व्यक्ति द्वारा आपसी भूमि विवाद होने पर अवैध कब्जा को हटाये जाने की शिकायत पर सम्बन्धित लेखपाल को मौके पर जाकर दोनो पक्षों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये है।

उन्होंने जमालपुर के एक व्यक्ति द्वारा उसके मकान पर कब्जा किये जाने की समस्या पर कोतवाली देहात के एसएचओ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। वहीं जिलाधिकारी ने ग्राम सैमरी में आवास सर्वे हेतु शिकायत प्राप्त होने पर जांच हेतु टीम बनाकर मौके पर जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया है। उल्लेखनीय है कि उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ करने के निर्देश दिये है।
सदर तहसील के शनिवार को आयोजित इस सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर अमित शुक्ला, डीएफओ अरबिन्द कुमार, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, तहसीलदार सदर सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे है।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *