Main Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरबाँदाबुंदेलखंडराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस के गुरुवार को प्रदर्शन पर बीजेपी का सियासी पलटवार…

गुरुवार 17 अप्रैल को बाँदा मे कांग्रेस का प्रदर्शन खबर नीचे लिंक मे पढ़े –

https://soochanasansar.in/congress-said-ed-and-cbi-are-political-weapons-of-bjp-today-protest-congress-prati-banda-district/


@आशीष सागर दीक्षित, बाँदा।

बाँदा। बीते गुरुवार को बुंदेलखंड के बाँदा मे कांग्रेस ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड मामलें मे कोर्ट पर दाखिल चार्जशीट के विरोध मे प्रदर्शन हुआ था और प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी के खिलाफ मुर्दाबाद की तख्तियां लहराई गई थी। आज दिन शुक्रवार 18 अप्रैल को बाँदा मे बीजेपी ने सियासी पलटवार करते हुए अपने पार्टी के युवा संगठन भाजयुमो द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला जलाकर प्रतिरोध प्रदर्शन किया है।


गौरतलब है इस राजनैतिक दंगल मे जनता दर्शनार्थियों और जांच एजेंसी टूलकिट की भूमिका मे नजर आ रही है। बकिया कानूनी कार्यवाही मे कौन जेल जाता है और नही यह ठीक वैसा है जैसे गुरुग्राम भूमि घोटाले मे वर्ष 2019 से आज तक जारी पूछताछ मे कारोबारी राबर्ट वाड्रा पर कार्यवाही की फ़ाइल दौड़ ही रही है। राजनीति के इन पैतरों पर ही चुनावी बिसात सजती है।


गौरतलब है कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व मे अशोक लाट तिराहे मे नारेबाजी करते हुए नेशनल हेराल्ड मामले मे 665 करोड़ की अचल संपत्ति के साथ 90.02 करोड़ रुपये व लगभग 2 हजार करोड़ के कथित घोटाले पर बिफरे बीजेपी और भाजयुमो कार्यकर्ता ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी का पुतला फूंका है। उधर पिछले सात साल से सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी कांग्रेस सरकार के टूजी,कोयला घोटाला आदि की फ़ाइल खोजने मे व्यस्त है। बाँदा के इस प्रदर्शन मे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत, संतोष गुप्ता संतु, रजत सेठ, अमित सेठ भोलू, विवेक त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, अनिल प्रजापति, अमर सिंह यादव, यशराज गुप्ता, अनमोल द्विवेदी, आशीष अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button