तहसील बबेरू मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन... | Soochana Sansar

तहसील बबेरू मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन…

बाँदा। जिलाधिकारी बाँदा नगेन्द्र प्रताप जी की अध्यक्षता में तहसील बबेरू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनशिकायतों को प्राथमिकता पर लेते हुए उनका निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में समय से कार्यवाही करते हुए निस्तारण करें, शिकायतें अधिक समय तक लम्बित नही रहने पायें। आज 21 दिसंबर को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बबेरू में कुल 129 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने मौके पर 05 जन शिकायतों का निस्तारण करते हुए शेष प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों को गम्भीरता से लेते हुए समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाएगा। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 70, पुलिस 14, विकास 21, शिक्षा 2 व अन्य विभागों से सम्बन्धित 22 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है।


बतलाते चले कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में हरदौली निवासी एक फरियादी द्वारा पति द्वारा मारपीट किये जाने की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के निर्देश थानाध्यक्ष बबेरू को दिये गए। वहीं समाधान दिवस में एक फरियादी द्वारा उसकी भूमि पर कब्जा किये जाने की शिकायत पर सम्बन्धित लेखपाल को मौके पर जाकर पैमाइश कर समस्या का निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने परसौली संम्पर्क मार्ग के किनारे तालाब होने से सड़क की कटान होने पर ठीक कराये जाने के प्रार्थना पत्र पर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
गौरतलब है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बबेरू में पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण किये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बबेरू में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी बबेरू श्री नमन मेहता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 अनिल श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी, क्षेेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार बबेरू सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *