जलसंचय के प्रहरी बने डा.संजय | Maharajganj

महराजगंज: मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा बरोहिया में डा. संजय कुमार श्रीवास्तव करीब तीन दशक से अनवरत 19 तालाबों के माध्यम से जल संरक्षण में प्रकृति का सहयोग करते चले आ रहे हैं। वर्तमान परिवेश में जहां एक तरफ खिसकता जलस्तर लोगों के लिए जनसमस्या बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ जल संचय के प्रहरी की भूमिका निभाने वाले डाक्टर संजय का यह योगदान मिसाल कायम करने वाला है। मूलत: मिठौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत जगदौर निवासी बृजभूषण लाल श्रीवास्तव के पुत्र डा. संजय कुमार श्रीवास्तव मत्स्य पालन विज्ञान में पीएचडी किया हैं। इन्होंने वर्ष 1990 में ग्राम पंचायत से सटे निचलौल मुख्यालय मार्ग पर ग्राम बरोहिया में तीन तालाब से मत्स्य पालन का कार्य शुरु किया , जो आज कुल 14 एकड़ भूमि में 19 तालाब खोदवा रखे हैं। इन तालाबों में बारहों माह पानी भरा रहता है। साथ ही बारिश के पानी के संचय के लिए आस-पास के खाली भूमियों से नालियां भी बनाई गई है। जिससे पानी तालाबों में आ सके। डा संजय श्रीवास्तव कहते हैं कि आज लोग जल के संरक्षण की अनदेखी कर पर्यावरण का जो नुकसान कर रहे हैं, इसका खामियाजा भविष्य में भुगतना होगा।

जलसंचय के प्रहरी बने डा.संजय

ऐसे में हमें मिलकर जल संरक्षण की सोच को बढ़ावा देना होगा। पर्वतारोही शिवांगी पाठक का सोनौली में स्वागत |

महराजगंज: भारत की सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही शिवांगी पाठक का मंगलवार को सोनौली एबीवीपी के नगर अध्यक्ष सन्नी गुप्ता के नेतृत्व में इंडो नेपाल पर्यटन आवास में जोरदार स्वागत किया गया। महज 16 वर्ष की अवस्था में शिवांगी पाठक ने भारत की ओर से नेपाल स्थित विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट को फतह कर भारत का झंडा लहराकर नाम रिकॉर्ड में दर्ज कराया। एक बार फिर वो उसी जोश व जज्बे के साथ माउंट एवरेस्ट पर पुन: फतह करने सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल की ओर जा रही थीं। इस बार की चढ़ाई पूरी करने के पश्चात उनका नाम गिनी•ा बुक ऑफ व‌र्ल्ड में दर्ज हो जाएगा। इंद्रजीत यादव, शुभम जायसवाल, विवेक मिश्र, विभाग संगठन मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवानंद पांडेय, गोरखपुर महानगर के संगठन मंत्री आकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *