
दिल्ली । जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने लगातार दूसरे दिन दावा किया कि केंद्र सरकार की ओर से बातचीत का प्रस्ताव भेजा गया है। संगठन के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि दिल्ली पुलिस के माध्यम से उन्हें सूचना दी गई कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपने आवास पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि, संगठन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा कि बातचीत किसी तटस्थ स्थान पर होनी चाहिए। सौरव दास ने कहा कि सीजेपी किसी मंत्री के घर या सरकारी कार्यालय में बातचीत के लिए नहीं जाएगी। उनका कहना है कि यदि सरकार वास्तव में समाधान चाहती है तो वह जंतर-मंतर या उसके आसपास किसी निष्पक्ष स्थान पर प्रतिनिधियों से चर्चा करे। उन्होंने कहा कि आंदोलन में देशभर से आए हजारों छात्र और युवा शामिल हैं, इसलिए वार्ता की प्रक्रिया भी पारदर्शी और सभी पक्षों के लिए समान होनी चाहिए।

इससे पहले बुधवार को भी संगठन ने इसी आधार पर कथित वार्ता प्रस्ताव को ठुकराने की बात कही थी।
कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहा यह आंदोलन पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शुरू हुआ था। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं। आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि यह किसी राजनीतिक विचारधारा से प्रेरित नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित अभियान है। उनका दावा है कि विभिन्न राज्यों, समुदायों और पृष्ठभूमि के लोग इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। लद्दाख के शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक, जो लंबे समय से अनशन पर हैं, ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा कर आंदोलन के समाधान की दिशा में बातचीत का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदर्शनकारी युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाता है, तो वह छात्रों से आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर सरकार के साथ संवाद शुरू करने की अपील करेंगे। उनके इस बयान को आंदोलन और सरकार के बीच संभावित बातचीत की दिशा में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी छात्र आंदोलन के समर्थन में मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने छात्रों के मुद्दों पर चिंता जताई। हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी असुविधा के कारण उन्हें कुछ समय बाद कार्यक्रम स्थल से लौटना पड़ा, लेकिन उनके जाने के बाद भी मौन प्रदर्शन जारी रहा।
हजारे के समर्थन को आंदोलन के लिए नैतिक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने भी आंदोलन को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपराधियों की तरह पेश नहीं किया जाना चाहिए।
उनका मानना है कि राजनीतिक दलों को केवल बयान देने के बजाय आंदोलन स्थल पर जाकर छात्रों की बात सुननी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि संवाद और संवेदनशीलता के माध्यम से ही इस विवाद का समाधान निकाला जा सकता है। जंतर-मंतर के आसपास जारी प्रदर्शन का असर राजधानी की यातायात व्यवस्था पर भी देखा जा रहा है। सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन बंद रहे। बाद में झंडेवाला मेट्रो स्टेशन को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। मेट्रो सेवाओं में व्यवधान के कारण बड़ी संख्या में कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़े, जिससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ गए। उधर, छात्र आंदोलन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई प्रस्तावित है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि लंबे समय से चल रहे प्रदर्शन के कारण राजधानी के कई प्रमुख मार्ग प्रभावित हुए हैं और आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
याचिका में अदालत से अनुरोध किया गया है कि सार्वजनिक व्यवस्था और नागरिकों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
छात्र आंदोलन अब केवल पेपर लीक के मुद्दे तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और जवाबदेही की मांग का प्रतीक बनता जा रहा है। एक ओर सरकार और आंदोलन के बीच संभावित वार्ता की चर्चा तेज है, वहीं दूसरी ओर अदालत में होने वाली सुनवाई और प्रशासनिक कदम आगे की दिशा तय कर सकते हैं। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि दोनों पक्ष बातचीत के जरिए समाधान की ओर बढ़ते हैं या आंदोलन और कानूनी प्रक्रिया समानांतर रूप से जारी रहती है।
CM योगी “जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता”
विजय कुमार निगम लखनऊ:– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से प्रशासन की सार्थकता सिद्ध होती है। उन्होंने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर साधना शृंखला-2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन के …
वाराणसी में गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
विजय कुमार निगम वाराणसी:- धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में गुरुवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य, पराक्रम और आधुनिक सैन्य क्षमता का शानदार नजारा देखने को मिला। गंगा के ऊपर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो की औपचारिक शुरुआत के साथ ही काशी का आसमान लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठा। पहली बार वाराणसी …
PM मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, ये चिन्मय विचार है”
नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नयी दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चिन्मय मिशन केवल एक संस्था नहीं है, ये चिन्मय विचार है, जिसकी स्थापना एक चिन्मय ऋषि ने की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए …
SIR के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, 145 संगठनों का समर्थनय बंगला साहिब के आसपास 4 घंटे ट्रैफिक बंद
नयी दिल्ली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) को लेकर गुरुवार, 23 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। ‘पीपल अगेंस्ट एसआईआर गठबंधन और किसान संगठनों के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों ने गुरुद्वारा बंगला साहिब से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने की तैयारी की। इस आंदोलन को 145 संगठनों का …
सोनम वांगचुक का केंद्र पर आरोप, बोले, लद्दाख के लोगों से किया वादा निभाने में पीछे हट रही सरकार
नयी दिल्ली । लद्दाख को पूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार और संवैधानिक सुरक्षा देने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लद्दाख के आंदोलनकारी संगठनों के साथ मई में बनी सहमति से पीछे हटती दिखाई दे रही है। वांगचुक …
शिवा शर्मा हत्याकांड, श्रद्धा दुबे और बहन रश्मि को कोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कारोबारी और कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को अदालत से राहत नहीं मिली है। प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) आलोक वर्मा की अदालत ने तीनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत …
CM भगवंत मान का आरोप, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो घंटे बैठाकर रखा, कस्टम अधिकारी पर बदले की कार्रवाई का दावा
नयी दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले को लेकर केंद्र सरकार और संबंधित अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को मान ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रताड़ित करने के इरादे से करीब दो घंटे तक एयरपोर्ट पर बैठाकर रखा गया। उन्होंने दावा किया कि उनके सामान …
दिल्ली हाईकोर्ट ने पाक उच्चायोग के लिए जासूसी के आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
नयी दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी के लिए कथित रूप से जासूसी करने के आरोपी हबीब उर रहमान को नियमित जमानत देने से इनकार कर दिया। जासूसी के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने अपना फैसला दिया। आरोपी हबीब उर रहमान कई बीमारियों से पीड़ित है। …
ग्राम सुजानपुर में 26 अक्टूबर से होगी श्रीमद्भागवत कथा, आचार्य अर्पित तिवारी होंगे आयोजक
कानपुर देहात। ग्राम सुजानपुर, पोस्ट बैरी सवाई में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 26 अक्टूबर से किया जाएगा। कथा का समापन एवं विशाल भंडारा 2 नवंबर 2026 को होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां की जा रही हैं। आयोजक आचार्य अर्पित तिवारी (कानपुर वाले) के अनुसार, कथा में कथाव्यास श्री गोपाल कृष्ण जी महाराज श्रद्धालुओं …



