
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण एवं मोबिलिटी प्रोत्साहन नीति-2022 का प्रभाव प्रदेशभर में तेजी से दिखाई दे रहा है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक ईवी क्रय सब्सिडी योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में लोगों की रुचि इलेक्ट्रिक वाहनों में लगातार बढ़ रही है। योजना का लाभ लेने के लिए सबसे अधिक आवेदन राजधानी लखनऊ से मिले हैं। वहीं नोएडा, आगरा, गाजियाबाद और वाराणसी भी शीर्ष स्थानों पर हैं।
परिवहन विभाग के मुताबिक लखनऊ ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ में सबसे ज्यादा 12,520 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके बाद आगरा में 10,752, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में 6,088, गाजियाबाद में 5,556, वाराणसी में 4,059, कानपुर नगर में 3,895, लखनऊ महानगर एआरटीओ में 3,839, सहारनपुर में 3,768, गोरखपुर में 3,204 और प्रयागराज में 3,110 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

प्रदेश के छोटे जिलों में भी इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है।
मऊ में ईवी क्रय सब्सिडी योजना के तहत 817 आवेदन, गाजीपुर में 750, कुशीनगर में 547, उन्नाव में 387, संत कबीर नगर में 101, महाराजगंज में 170 और सिद्धार्थनगर में 74 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि प्रदेश के बड़े शहरों के साथ-साथ अन्य जिलों में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
प्रदेश सरकार की इस योजना से वाहन मालिकों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिल रहा है। दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 5 हजार रुपये की राज्य सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क में 100 प्रतिशत छूट भी प्रदान की जा रही है। इतना ही नहीं, स्मार्ट कार्ड आरसी और एचएसआरपी नंबर प्लेट शुल्क में भी राहत मिलने से एक दोपहिया ईवी खरीदने पर कुल करीब 18 हजार रुपये तक की बचत संभव हो रही है।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि योजना के तहत गैर सरकारी ई-बसों पर पर 20 लाख रुपये तक, चार पहिया वाहनों पर 1 लाख रुपये तक और दो पहिया वाहन पर 5 हजार रुपये तक छूट दी जा रही है। लोगों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लेना चाहिए। इससे जीरो एमिशन के लक्ष्य को प्राप्त कर पर्यावरण बेहतर बनाया जा सकता है। परिवहन विभाग के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने वाले उपभोक्ताओं को केवल खरीद के समय ही नहीं, बल्कि संचालन के दौरान भी लाभ मिलता है। पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में ईवी की प्रति किलोमीटर परिचालन लागत कम होने से रोजाना यात्रा करने वालों को हर वर्ष हजारों रुपये की बचत हो रही है।
99सरकार की यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते उपयोग से पेट्रोल और डीजल की खपत कम हो रही है, जिससे वायु प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है। वहीं योगी सरकार का लक्ष्य शून्य उत्सर्जन (जीरो एमिशन) वाले वाहनों को बढ़ावा देकर प्रदेश को स्वच्छ और हरित परिवहन व्यवस्था की ओर अग्रसर करना है। परिवहन विभाग के मुताबिक यदि वर्ष 2030 तक देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत तक पहुंचती है तो कच्चे तेल के आयात बिल में लगभग एक लाख करोड़ रुपये तक की बचत संभव है। इस लक्ष्य में उत्तर प्रदेश का योगदान भी अहम होगा, जिसके लिए अधिक से अधिक लोगों को ईवी क्रय सब्सिडी योजना का लाभ दिया जा रहा है।
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर भी जोर दे रही है। इसी क्रम में प्रदेश के लगभग 1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों में 1 से 7 नवंबर तक ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह मनाया जा … विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है। जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों में … विजय कुमार निगम लखनऊ:-आगामी पर्व-त्योहार उल्लास, उमंग, आस्था और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक हैं। इन अवसरों पर प्रदेश में सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी अप्रिय घटना पर्वों के उल्लास में खलल न डाल सके। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों … गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना उस पटाखा रॉकेट से की जो बार-बार लॉन्च किए जाने की कोशिशों के बावजूद उड़ान नहीं भर पाता और धुआं छोड़कर बुझ जाता है। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक राष्ट्रीय राजनीतिक नेता के रूप में पेश करने के प्रयासों … नयी दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के खिलाफ मनी लांड्रिंग जांच के तहत बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने समूह से जुड़े दो निजी हवाई जहाजों सहित करीब 510 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड से जुड़े बैंक फ्राड … नयी दिल्ली । अमेरिका के मिडटर्म चुनाव (मध्यावधि चुनाव) में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत ने वैश्विक वित्तीय बाजारों में हलचल तेज कर दी है। विश्लेषकों का कहना है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के बेहतर प्रदर्शन से कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी व्यापार नीतियों, प्रमुख उद्योगों के नियामकीय ढांचे और वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य पर असर पड़ सकता … मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। दोनों सूचकांकों में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही। विदेशी पूंजी के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की धारणा को बल मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 288 अंक चढ़कर … ‘मेरे राम, तेरे कृष्ण’ विवाद के बाद बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कहते हैें कि भगवान राम के पांच पिताजी थे। अखिलेश ने वीडियो शेयर कर धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा, ‘ये सनातन विरोधी किसके … कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हाल में दिए विवादित बयान को लेकर सांसद पप्पू यादव थाने पहुंचे। पप्पू यादव धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दिल्ली के पार्लियामेंट थाने में शिकायत दी। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी भी दी थी कि वह शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। पप्पू यादव भगवान कृष्ण पर की …
परिषदीय विद्यालयों के छात्रों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित पर जोर
CM योगी: INDIA गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव
CM योगी: उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
CM योगी ने दीपावली के बहाने साधा निशाना,”आसमान में उड़ने से पहले ही बुझ गया, पटाखा रॉकेट बनकर रह गए राहुल गांधी”
अनिल अंबानी समूह पर ED की बड़ी कार्रवाई, दो निजी विमान समेत 510 करोड़ की संपत्ति जब्त
अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को मिल सकता है फायदा, कच्चे तेल और डॉलर पर रह सकती है नजर
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी
‘अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे’, धीरेंद्र शास्त्री के वीडियो पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
‘सजा दिलाकर ही मानेंगे’, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सांसद पप्पू यादव ने दी शिकायत
परिषदीय विद्यालयों के छात्रों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित पर जोर
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर भी जोर दे रही है। इसी क्रम में प्रदेश के लगभग 1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों में 1 से 7 नवंबर तक ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह मनाया जा …
CM योगी: INDIA गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है। जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों में …
CM योगी: उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
विजय कुमार निगम लखनऊ:-आगामी पर्व-त्योहार उल्लास, उमंग, आस्था और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक हैं। इन अवसरों पर प्रदेश में सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी अप्रिय घटना पर्वों के उल्लास में खलल न डाल सके। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों …
CM योगी ने दीपावली के बहाने साधा निशाना,”आसमान में उड़ने से पहले ही बुझ गया, पटाखा रॉकेट बनकर रह गए राहुल गांधी”
गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना उस पटाखा रॉकेट से की जो बार-बार लॉन्च किए जाने की कोशिशों के बावजूद उड़ान नहीं भर पाता और धुआं छोड़कर बुझ जाता है। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक राष्ट्रीय राजनीतिक नेता के रूप में पेश करने के प्रयासों …
अनिल अंबानी समूह पर ED की बड़ी कार्रवाई, दो निजी विमान समेत 510 करोड़ की संपत्ति जब्त
नयी दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के खिलाफ मनी लांड्रिंग जांच के तहत बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने समूह से जुड़े दो निजी हवाई जहाजों सहित करीब 510 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड से जुड़े बैंक फ्राड …




