ताजा खबरेबड़ी खबर

सोने के हाजिर भाव में आई तेजी, चांदी भी चमकी, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें | Gold Price Today

घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने व चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में बढ़त दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने के हाजिर भाव (Gold Price Today) में 97 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस बढ़त से सोने का भाव 46,758 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 46,661 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने के साथ ही चांदी के हाजिर भाव में भी मंगलवार को बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। चांदी के भाव में 1,282 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी बढ़त दर्ज की गई। इस बढ़त से चांदी का भाव 70,270 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि इससे पिछले सत्र में चांदी 68,988 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो मंगलवार को सोना मामूली गिरावट के साथ 1,788 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी की वैश्विक कीमत 26.90 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर ट्रेड करती दिखाई दी।

Gold Rate Today: Gold Prices Rise, Silver Also Shines, Know Prices

घरेलू वायदा बाजार में सोना

घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार शाम सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार जून, 2021 वायदा के सोने का भाव मंगलवार शाम 0.51 फीसद या 243 रुपये की गिरावट के साथ 47,076 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा पांच अगस्त, 2021 वायदा के सोने का भाव मंगलवार शाम 0.47 फीसद या 222 रुपये की गिरावट के साथ 47,420 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

घरेलू वायदा बाजार में चांदी

घरेलू वायदा बाजार में चांदी के भाव में भी मंगलवार शाम गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार शाम पांच जुलाई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.44 फीसद या 314 रुपये की गिरावट के साथ 70,586 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। 

Like us share us

Related Articles

Back to top button