
नयी दिल्ली । उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। कई राज्यों में लगातार बारिश के बीच मौसम विभाग (आइएमडी) ने अगले कई दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तरी झारखंड, दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास बने डिप्रेशन का असर उत्तर और मध्य भारत के मौसम पर दिखाई दे रहा है। इसके कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 19 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार और झारखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आइएमडी के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 से 25 अगस्त के दौरान कई इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19-20 अगस्त और 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बिहार में 19-20 अगस्त और 24-25 अगस्त को बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, जबकि 21 से 23 अगस्त के बीच राज्य के कई हिस्सों में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। झारखंड में 19 अगस्त के अलावा 22 से 25 अगस्त के दौरान भी कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

20 और 21 अगस्त को भी राज्य में बारिश की संभावना बनी हुई है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 19 से 22 अगस्त के बीच बारिश का दौर जारी रह सकता है। उत्तराखंड में 19 से 25 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में कुछ जगहों पर आंधी, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मध्य भारत में पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 से 25 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। 19 से 22 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी 19-21 अगस्त और 23-24 अगस्त के दौरान बारिश हो सकती है। विदर्भ में 19 से 23 अगस्त और छत्तीसगढ़ में 19-20 अगस्त तथा 23-25 अगस्त के बीच तेज बारिश का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में 19 से 23 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 से 25 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है। ओडिशा में 21 से 25 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश का अनुमान है, जबकि 19-20 अगस्त को भी तेज बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 19-22 अगस्त और 23-25 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 19 से 22 अगस्त के बीच बारिश और कुछ इलाकों में आंधी-बिजली का अलर्ट है। दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तरी एवं दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 19 से 25 अगस्त के बीच कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। केरल, माहे और लक्षद्वीप में 21-22 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना है। तटीय कर्नाटक में 19 से 25 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण तकनीकों में सहयोग की समीक्षा की और रणनीतिक साझेदारी आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। लेकिन इस बातचीत में भारत-अमेरिका संबंधों के कौन-कौन से अहम पहलू सामने आए? …
कुशीनगर में बाढ़ से निपटने के लिए योगी सरकार का ‘मास्टर प्लान’, खाने से लेकर दवाओं तक की पूरी तैयारी.
‘बिल्ड फॉर यूपी’ में ‘पेट्रो वाटर’ ने मारी बाजी, सीएम योगी के स्टार्टअप विजन से मेरठ के युवाओं ने सीखी उद्यमिता.
उत्तर प्रदेश के युवाओं को सिर्फ डिग्री तक सीमित न रखकर उन्हें नवाचार, उद्यमिता और व्यावहारिक कौशल से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में टाइम्स नेटवर्क और जूम के सहयोग से मेरठ के एमआईईटी (MIET) में ‘यूपीराइज 2026’ (UPRise 2026) कार्यक्रम का भव्य आयोजन …
सपा मुखिया अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा, कांग्रेस के साथ ही रहेगा विधानसभा चुनाव में गठबंधन.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के राज्यसभा के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल कराने के बाद उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की। सपा मुखिया ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में गठबंधन के सवाल पर कहा कि जो गठबंधन पहले था, वही आगे भी …
शिक्षा और जनभागीदारी का नया मॉडल, यूपी के पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में चलेगा ‘मेरा गांव-मेरा विद्यालय’ अभियान.
उत्तर प्रदेश के पीएम श्री स्कूलों को अब सिर्फ शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामुदायिक विकास का हब बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के 1,565 पीएम श्री स्कूलों में इस नवंबर ‘मेरा गांव–मेरा विद्यालय’ कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया जा रहा है। सरकार ने इस मेगा आयोजन के लिए …
उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ा मौका, बेस्ट प्रोजेक्ट्स को मिलेंगे 1 लाख रुपये कैश पुरस्कार
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश ने बीटेक के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए 20 हजार रुपये तक का अनुदान देने की योजना बनाई है। हर वर्ष अधिकतम 60 प्रोजेक्ट का चयन किया जाएगा। पात्रता के लिए विद्यार्थियों का तीसरे वर्ष तक औसत 65 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। …
राज्यसभा के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धनराज नथवानी ने जताया अखिलेश का आभार, बोले-धन्यवाद
रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्रुप प्रेसिडेंट धनराज नथवानी ने बुधवार को विधान भवन प्रांगण में समाजवादी पार्टी से राज्यसभा के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने भी अखिलेश यादव की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया। धनराज नथवानी ने नामांकन पत्र दाखिल …
उत्तर प्रदेश में दो आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, बीएल मीणा बने राजस्व परिषद के अध्यक्ष
प्रदेश सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। राजस्व परिषद की अध्यक्ष व 1990 बैच की आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल बुधवार को सेवानिवृत्त हो गईं। उनके पास उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अध्यक्ष का भी प्रभार था। अर्चना अग्रवाल के स्थान पर 1991 बैच के आईएएस अधिकारी बीएल मीणा को उत्तर …
यूपी-बिहार विधान परिषद चुनावः BJP ने दोनों राज्यों में उम्मीदवारों का किया ऐलान
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने छह सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं, जबकि बिहार में चार स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान …




