Main Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

लखनऊ में बारिश से बचने के लिए सड़क किनारे रुके लोग तो पुलिस ने वाहनों के कर दिए चालान..!

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के बीच जियामऊ पुल से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लखनऊ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

तेज़ बारिश से बचने के लिए जैसे ही लोग अपनी गाड़ियां सड़क किनारे रोककर खड़े हुए, वैसे ही पुलिस ने राहत देने के बजाय खड़ी गाड़ियों के ऑनलाइन चालान काटना शुरू कर दिया। टारगेट पूरा करने के चक्कर में पुलिस ने इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद शहरवासियों में नाराज़गी है। लोगों का कहना है कि वे बारिश से बचने के लिए मजबूरी में रुके थे। यह घटना यूपी के डीजीपी आवास से महज़ कुछ मीटर की दूरी पर हुई, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस की काफ़ी किरकिरी हो रही है।

यहां तेज बारिश में बचने के लिए खड़े लोगों की बाइक की फोटो खींच कर पुलिसकर्मी चालान करने की धमकी देते दिखाई दे रहे है। वहीं प्रदेश की मित्र पुलिस… हजरतगंज दारुलसभा के सामने सैकड़ों गाड़ियां नो पार्किंग में खड़ी होती देखती है, भीषण जाम लगता है वहां कार्रवाई की हिम्मत नहीं पड़ती। पुलिस का सारा जोर केवल सामान्य लोगों पर होता है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button