रायबरेली में अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- डबल इंजन की सरकार में डबल हुआ भ्रष्टाचार | UP Election 2022

पहले चरण के मतदान से ही सपा के पक्ष में हवा चल रही है। इसका पता रायबरेली के लोगों को भी चला गया होगा। गर्मी निकालने वाले अब तक भाप बन चुके हैं। रायबरेली में मतदान के बाद यह सब धुंआ बन जाएंगे। डबल इंजन की सरकार में केवल एक ही चीज डबल हुई है, वह है भ्रष्टाचार। कुछ इसी तरह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। भाजपा में अपराधियों को टिकट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन केवल चुनाव तक ही दिया जा रहा है। यदि सपा की सरकार बनी तो सरसों का तेल व एक किलो घी भी दिया जाएगा। मुफ्त राशन जब तक सपा सरकार रहेगी, तब तक दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से पूछा कि बाबा का सबसे प्रिय मवेशी कौन सा है……..। सपा सरकार बनी तो मवेशियों से निजात दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 100 नंबर जब से 112 बनी है भाजपा ने पुलिस का कबाड़ा कर दिया है। डबल इंजन की सरकार में केवल एक ही चीज डबल हुई है वह है भ्रष्टाचार। बाबा मुख्यमंत्री स्मार्टफोन तक नहीं चला पाते इसलिए उन्होंने स्मार्टफोन नही बाटे। उन्होंने सभी से सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

UP Election 2022 BJP Yogi Government SP Chief Akhilesh Yadav Azam Khan  Union Minister Son Ashish Mishra

सपा के मुखिया मंगलवार को लालगंज के बैसवारा इंटर कॉलेज में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था की बात वह कर रहे हैं जिनकी सरकार में हिरासत में मौत हुई हैं। वसूली के लिए पुलिस ने व्यापारी की जान ले ली। आइपीएस फरार है। 25 हजार रूपये का इनामी पुलिस कप्तान पिच बनवाकर क्रिकेट खिलवा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे ज्यादा धाराएं उन्हीं पर लगी हैं।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *