
दिल्ली । नयी दिल्ली भारतीय रेलवे ने देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित ट्रेन के संचालन को औपचारिक मंजूरी दे दी है। हरियाणा के जींद-सोनीपत रेलखंड पर चलने वाली इस अत्याधुनिक ट्रेन का उद्घाटन 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है। यह परियोजना रेलवे के स्वच्छ ऊर्जा और कार्बन उत्सर्जन में कमी के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उत्तरी रेलवे के अंतर्गत जींद-सोनीपत खंड को इस परियोजना के लिए पायलट कॉरिडोर के रूप में चुना गया है। दस डिब्बों वाली इस ट्रेन को पूरी तरह देश में ही डिजाइन और विकसित किया गया है।

1200 किलोवाट क्षमता वाली हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रणाली से संचालित यह ट्रेन अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेगी।
ब्रॉड गेज प्लेटफॉर्म पर निर्मित यह ट्रेन 10 कोचों के साथ वर्तमान में विश्व की सबसे लंबी हाइड्रोजन-संचालित यात्री ट्रेन मानी जा रही है। इसके संचालन के लिए जींद में स्वदेशी हाइड्रोजन भंडारण और रीफ्यूलिंग स्टेशन भी स्थापित किया गया है। हाइड्रोजन गैस के सुरक्षित भंडारण और आपूर्ति के लिए आवश्यक लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं।
स्टेशन पर गैस रिसाव का पता लगाने वाले सेंसर, फ्लेम डिटेक्टर और अन्य निगरानी उपकरण लगाए गए हैं।
इसके अलावा बैकअप कंप्रेसर और नियमित निरीक्षण की व्यवस्था भी की गई है, जिससे संचालन पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद रहे। हाइड्रोजन फ्यूल सेल में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक क्रिया से बिजली उत्पन्न होती है। इस प्रक्रिया में केवल जलवाष्प निकलती है, जिससे यह पारंपरिक डीजल आधारित ट्रेनों की तुलना में कहीं अधिक पर्यावरण-अनुकूल विकल्प बन जाती है। इस पहल के साथ भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल होने जा रहा है, जो रेल परिवहन में हाइड्रोजन आधारित स्वच्छ तकनीक को अपनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में यह तकनीक भारतीय रेलवे के हरित परिवर्तन का आधार बन सकती है।
योगी की चुनौती- अखिलेश अयोध्या से लड़ें, मैं भी लड़ता हूं; हो जाए आमने-सामने का मुकाबला.
यूपी के बलरामपुर में उतरौला के कालूबनकट में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 803 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया …
मुख्यमंत्री योगी: शारदीय नवरात्र से छठ महापर्व तक फील्ड में उतरें वरिष्ठ अधिकारी, जनता से सीधा संवाद करें
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन-प्रशासन के अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और उनके समयबद्ध समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्र से छठ महापर्व तक वरिष्ठ अधिकारी स्वयं क्षेत्र में उतरें, जनता से सीधा संवाद करें और उसकी समस्याओं के समाधान …
मुख्यमंत्री योगी “प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार हैं ‘अन्नदाता’
विजय कुमार निगम लखनऊ:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के बाद कृषि क्षेत्र में आए अभूतपूर्व परिवर्तन से प्रदेशवासियों को अवगत कराया। उन्होंने अन्नदाता किसान को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार भी बताया। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के …
चेन्नई में राहुल गांधी और विजय की कैफे कूटनीति, कैपेचीनो-तिरामिसू पर हुई सियासी चर्चा.
शनिवार को चेन्नई में दोस्ती और राजनीतिक तालमेल का एक शानदार नजारा देखने को मिला, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने साथ में कुछ अच्छा समय बिताया। चेन्नई के बाहरी इलाके नीलांकरई में अपने घर के बाहर विजय मुस्कराते हुए राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए …
CM योगी “भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, विभागीय जांच को योगी सरकार ने बनाया पारदर्शी और जवाबदेह”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस की नीति और पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने विभागीय जांच व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया है। समाज कल्याण विभाग ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम-7 के तहत होने वाली विभागीय …
’24 घंटे में CJP नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी.
CJP के प्रदर्शन से जुड़े नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भारत को “अघोषित आपातकाल” की स्थिति में बताते हुए कहा कि अगर हिरासत में लिए गए नेताओं को कल तक रिहा नहीं किया गया, तो वह अनशन या पदयात्रा शुरू …
कब लगती है धारा 163, इसके होने पर पुलिस को मिलते हैं कौन से अधिकार, प्रदर्शन से जुड़ा कानून क्या?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) और विपक्षी गठबंधन से जुड़े नेताओं ने इस आंदोलन का आह्वान किया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। नई …
केजरीवाल-ममता भी डिटेन…अब तक हिरासत में लिए गए 2000 से ज्यादा लोग; CJP प्रदर्शन के बीच राजधानी दिल्ली में फुल बवाल.
CJP Protest Delhi: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शनिवार को बड़े पुलिस अभियान के बीच घिर गया। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, पिनराई विजयन, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और नेहा बोरा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। राजधानी में करीब 25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों के …
सौरभ-दीपके और आशुतोष विमान के अंदर से डिटेन, तीनों के मोबाइल जब्त; अलग-अलग जगहों पर ले गई पुलिस.
CJP Protest Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज 10 अक्टूबर प्रोटेस्ट किए जाने से पहले ही पुलिस ने तीनों बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान में ही सौरव दास और अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) को हिरासत में लिया। सीजेपी के तीनों …
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे AI केंद्र, पांच लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग; योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी.
प्रदेश के सभी 75 जिलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) केंद्र खोले जाएंगे। इनके माध्यम से पांच लाख युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देने, 50 हजार विशेषज्ञ तैयार करने और 100 से अधिक एआई आधारित समाधान विकसित करने का लक्ष्य है। साथ ही 100 स्टार्टअप को आर्थिक और अन्य सहायता दी जाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी …



