
नयी दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए पीड़ितों को जिम्मेदार ठहराने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाया। साथ ही उन्होंने युवाओं और खासकर जेन-जी से महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर हो रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में शामिल होने की अपील की। राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए पीड़ित महिलाओं को ही जिम्मेदार ठहराना बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घरों में सीमित रखना किसी समस्या का समाधान नहीं है। उनके मुताबिक, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाने तथा अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने की जरूरत है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि देश की कई महिलाएं सुरक्षा को लेकर चिंता महसूस करती हैं।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ऐसी स्थिति में सरकार की ओर से महिलाओं को घर पर रहने की सलाह देना समस्या का समाधान नहीं है। कांग्रेस नेता ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर समाज में मौजूद उस सोच की आलोचना की, जिसमें उनके अनुसार पीड़ितों पर ही सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने इसे पितृसत्तात्मक व्यवस्था से जोड़ते हुए कहा कि अब इस व्यवस्था को बदलने का समय आ गया है। राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने वालों का विरोध किया जाना चाहिए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर युवाओं की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। राहुल गांधी का यह बयान दक्षिणी दिल्ली के एक पार्क में 17 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है। इस मामले को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया है। 23 सितंबर को लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन, मिरांडा हाउस, गार्गी कॉलेज और डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय से जुड़ी छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद अन्य कॉलेज परिसरों में भी विरोध प्रदर्शन होने की जानकारी सामने आई। राहुल गांधी ने अपने संदेश में युवाओं, विशेष रूप से ळमर्द से इन प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना नागरिकों का अधिकार है और वह महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पर जनता का दबाव जरूरी है ताकि महिलाओं की सुरक्षा और अपराधों के खिलाफ कार्रवाई जैसे मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
विजय कुमार निगम लखनऊ:– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से प्रशासन की सार्थकता सिद्ध होती है। उन्होंने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर साधना शृंखला-2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन के … विजय कुमार निगम वाराणसी:- धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में गुरुवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य, पराक्रम और आधुनिक सैन्य क्षमता का शानदार नजारा देखने को मिला। गंगा के ऊपर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो की औपचारिक शुरुआत के साथ ही काशी का आसमान लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठा। पहली बार वाराणसी … नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नयी दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चिन्मय मिशन केवल एक संस्था नहीं है, ये चिन्मय विचार है, जिसकी स्थापना एक चिन्मय ऋषि ने की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए … नयी दिल्ली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) को लेकर गुरुवार, 23 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। ‘पीपल अगेंस्ट एसआईआर गठबंधन और किसान संगठनों के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों ने गुरुद्वारा बंगला साहिब से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने की तैयारी की। इस आंदोलन को 145 संगठनों का … नयी दिल्ली । लद्दाख को पूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार और संवैधानिक सुरक्षा देने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लद्दाख के आंदोलनकारी संगठनों के साथ मई में बनी सहमति से पीछे हटती दिखाई दे रही है। वांगचुक … लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कारोबारी और कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को अदालत से राहत नहीं मिली है। प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) आलोक वर्मा की अदालत ने तीनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत … नयी दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले को लेकर केंद्र सरकार और संबंधित अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को मान ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रताड़ित करने के इरादे से करीब दो घंटे तक एयरपोर्ट पर बैठाकर रखा गया। उन्होंने दावा किया कि उनके सामान … नयी दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी के लिए कथित रूप से जासूसी करने के आरोपी हबीब उर रहमान को नियमित जमानत देने से इनकार कर दिया। जासूसी के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने अपना फैसला दिया। आरोपी हबीब उर रहमान कई बीमारियों से पीड़ित है। … कानपुर देहात। ग्राम सुजानपुर, पोस्ट बैरी सवाई में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 26 अक्टूबर से किया जाएगा। कथा का समापन एवं विशाल भंडारा 2 नवंबर 2026 को होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां की जा रही हैं। आयोजक आचार्य अर्पित तिवारी (कानपुर वाले) के अनुसार, कथा में कथाव्यास श्री गोपाल कृष्ण जी महाराज श्रद्धालुओं …
CM योगी “जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता”
वाराणसी में गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
PM मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, ये चिन्मय विचार है”
SIR के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, 145 संगठनों का समर्थनय बंगला साहिब के आसपास 4 घंटे ट्रैफिक बंद
सोनम वांगचुक का केंद्र पर आरोप, बोले, लद्दाख के लोगों से किया वादा निभाने में पीछे हट रही सरकार
शिवा शर्मा हत्याकांड, श्रद्धा दुबे और बहन रश्मि को कोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज
CM भगवंत मान का आरोप, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो घंटे बैठाकर रखा, कस्टम अधिकारी पर बदले की कार्रवाई का दावा
दिल्ली हाईकोर्ट ने पाक उच्चायोग के लिए जासूसी के आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
ग्राम सुजानपुर में 26 अक्टूबर से होगी श्रीमद्भागवत कथा, आचार्य अर्पित तिवारी होंगे आयोजक



