LIVE किशनगंज पहुंचे अमित शाह, पूर्णिया में कहा “कभी PM नहीं बनेंगे नीतीश कुमार” | LATEST NEWS

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Amit Shah in Bihar LIVE: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में गृह मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह (Amit Shah) अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार के सीमांचल इलाके में हैं। उन्होंने पूर्णिया में जनभावना सभा (रैली) को संबोधित किया। अमित शाह ने सभा में कहा कि उनके आने से लालू-नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है। यह भी कहा कि कुटिल राजनीति कर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। रैली के बाद अमित शाह किशनगंज में सीमांचल के बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। किशनगंज में नेपाल सीमा पर एसएसबी कैंप भी जाएंगे।

किशनगंज पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री पूर्णिया में सभा को समाप्‍त कर हवाई मार्ग पर किशनगंज पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्‍वागत किया। जिला प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट हैं।

अमित शाह कुछ ही देर मेंं पहुंचेंगे किशनगंज

सीमांचल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार की शाम चार बजे पूर्णिया से किशनगंज पहुंचेंगे। पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करने के बाद हवाई मार्ग से किशनगंज के लिए रवाना हो गया। किशनगंज में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हवाई अड्डा से माता गुजरी यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। जहां चार बजे बिहार भाजपा के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। पांच बजे माता गुजरी यूनिवर्सिटी में ही भाजपा प्रदेश कोर समिति के साथ बैठक करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

लालू-नीतीश फिर निकालेंगे लट्ठ रैली- अमित शाह

 अमित शाह ने लालू और नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे पहले बिहार में क्या हो रहा था? ये सबको मालूम है। दिनदहाड़े अपहरण होता था, फिरौती मांगी जाती थी, हत्याएं होती थी। फिर लालू जी लट्ठ रैली निकालते थे। अब गांधी मैदान में लालू-नीतीश दोनों लट्ठ रैली निकालेंगे। कैसा दृश्य होगा, जरा बताइए।

आपको कौन सा राज चाहिए? -अमित शाह

अमित शाह ने कहा, सीमांत जिलों में जनजातियों के सा​थ काफी अत्याचार हो रहा है। उन्हें भगाया जा रहा है। भाजपा ने जानजातीय समाज की द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। अमित शाह ने लोगों से पूछा-क्या उन्हें फिर से जंगलराज, फिरौती वाला और अपहरण वाला राज चाहिए। जब लालू सरकार में है तो कौन इसे रोक सकता है। बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति​ चरमरा गई। बिहार में नए-नए ललन सिंह को नेता बनाया है। चारा घोटाले के ​खिलाफ आप आवाज उठाते थे।  आज घोटालेबाज बिहार में मंत्री बने हुए हैं।

ये रहा किए गए वादों का हिसाब -अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने 2015 में कहा था कि हम  1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये बिहार के विकास के लिए खर्च करूंगा। मैं सात साल बाद बिहार आया हूं। नीतीश बाबू…मैं इसका हिसाब लेकर आया हूं। महामार्ग निर्माण के लिए 14 हजार करोड़ रुपया (जो बढ़ गया है)। ग्रामीण सड़क के लिए 22 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए। रेलवे के लिए 56 हजार करोड़ खर्च किया है। हवाई अड्डे के लिए 1280 करोड़ खर्च किया है। पर्यटन के लिए 1600 करोड़ खर्च हुआ। पेट्रोलियम गैस के लिए 32 हजार करोड़ खर्च हुए। बिजली के लिए 16 हजार कहा था 14 हजार करोड़ खर्च हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कई योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि वादे से कई गुना ज्यादा राशि खर्च की गई है।

मोदी सरकार गरीबों की सरकार है-अमित शाह

 अमित शाह ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीबों की सरकार है। पीएम मोदी ने लोगों को घर देने का काम किया है। घरों में बिजली पहुंचाई है। माता-बहनों को गैस सिलेंडर देने का काम किया गया। हर घर शौचालय बनवाने का काम किया गया है। दो साल तक कोरोना के टीके लेने के बाद हर व्यक्ति को मुफ्त राशन दिया। बैंक अकाउंट खुलवाए गए।

स्‍थानीय भाजपा नेताओं को भी बुलाया है

अमित शाह किशनगंज रवाना हो गए हैं। यहां वे बीजेपी नेताओं के साथ किशनगंज मेडिकल कालेज में बैठक करेंगे। बीजेपी में कई दिग्गज नेताओं के अलावा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। स्‍थानीय नेताओं को भी बुलाया गया है। उनसे भी वे मंत्रणा करेंगे। 

पूर्णिया के बाद अब अमित शाह जाएंगे किशनगंज

पूर्णिया के बाद अब अमित शाह किशनगंज रवाना होंगे। किशनगंज में वे बीजेपी के स्‍थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वहां रात्रि विश्राम कर कल किशनगंज में और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिर, शाम में पूर्णिया आकर वापस दिल्‍ली लौट जाएंगे।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *