LIVE थाईलैंड के चाइल्ड केयर सेंटर में अंधाधुंध गोलीबारी | LATEST NEWS UPDATE

नई दिल्ली, एजेंसी। थाईलैंड में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में 34 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। हमलावर ने फायरिंग के बाद खुद की भी जान ले ली। वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में आज सोनिया गांधी ने भी हिस्सा लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते कई दिनों से इस पदयात्रा में भाग ले रहे हैं। कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा कश्मीर तक चलेगी। इस बीच आज यात्रा के दौरान राहुल ने कर्नाटक सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यहां कि सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। दूसरी ओर रूस यूक्रेन युद्ध कई प्रयासों के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नरम रुख के बावजूद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की समझौते को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी बलों ने खेरसान के भी कई इलाकों पर अब अपना कब्जा वापस ले लिया है।

दक्षिण कोरिया, यूएस और जापान ने पूर्वी सागर में संयुक्त सैन्य अभ्यास किया
दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान ने गुरुवार को पूर्वी सागर में एक और संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया है। जिसमें उत्तर कोरिया से परमाणु और मिसाइल खतरों का मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

गुजरात में गति शक्ति पोर्टल लांच

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने आज गति शक्ति पोर्टल लांच किया। गुजरात राज्य स्तर पर गति शक्ति पोर्टल लांच करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। गति शक्ति के तहत 21 सरकारी विभागों, 52 उप-विभागों का डेटा एकिकृत किया गया है।

मुकेश अंबानी को धमकी देने के सिलसिले में एक पकड़ा

रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल और मुकेश अंबानी के घर को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में ब‍िहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। टीम आरोपियों के साथ मुंबई लौट रही है। आगे की जांच जारी

आबकारी घोटाला मामले में विजय नायर की न्यायिक हिरासत बढ़ी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति से संबंधित अनियमितताओं के मामले में कथित भूमिका के लिए विजय नायर को 20 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नायर आम आदमी पार्टी के संचार रणनीतिकार भी हैं।

मुकेश अंबानी को बम से उड़ाने की धमकी

मुकेश अंबानी और उनके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज दोपहर 12.45 बजे  एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के एक काल सेंटर पर एक कॉल आया जिसमें अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी गई। इसी के साथ मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की जान लेने की धमकी दी गई।

गलत बयानी कर फंसे कांग्रेस नेता उदित राज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर गलत बयानी कर कांग्रेस नेता उदित राज अब फंसते दिख रहे हैं। इस संबंध में उनके बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग नोटिस भेजेगा।

हरियाणा में बनेगी एशिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी

हरियाणा में 10 हजार एकड़ जमीन पर जंगल सफारी की स्थापना की जाएगी। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इसके लिए 6000 एकड़ गुरुग्राम से और 4000 एकड़ नूंह जिले से ली जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एशिया की अब तक की सबसे बड़ी सफारी होगी और जंगल में सभी जानवरों के लिए अलग जोन होंगे।

बसवराज बोम्मई का कांग्रेस पर कटाक्ष

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कटाक्ष किया है| उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के सभी नेता राज्य के लिए काम कर रहे हैं। बोम्मई ने कहा कि सोनिया के यात्रा में शामिल होने से उनपर कोई असर नहीं होगा।


थाईलैंड के चाइल्ड केयर सेंटर में अंधाधुंध गोलीबारी, 34 की मौत
थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में एक चाइल्ड केयर सेंटर में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई है। मामले में बच्चों समेत 34 की मौत हो गई है।

आरएसएस कार्यालय के बाहर भारत मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन
महाराष्ट्र के नागपुर में भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आरएसएस कार्यालय के बाहर आज धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *