
Ghosi By Election Result 2023 Live Updates: घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। सपा विधायक का पद त्याग कर भाजपा से विधायक बनने की फिराक में लगे दारा सिंह चौहान लगातार पीछे चल रहे हैं। वहीं सपा के सुधाकर सिंह राउंड दर राउंड बढ़त बनाए हुए हैं। 27वें राउंड की काउंटिंग के बाद सुधाकर सिंह की स्थिति और मजबूत नजर आ रही है, वह दारा सिंह चौहान से 37 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
Ghosi Upchunav Result Live Update: 26वें राउंड की काउंटिंग के बाद
Ghosi Upchunav Result Live Update: 26वें राउंड के बाद सुधाकर सिंह, दारा सिंह चौहान से 35 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
भाजपा (दारा सिंह चौहान) -60712
सपा (सुधाकर सिंह)-88701
27989 वोट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे
घोसी उप चुनाव में हुई जीत का जश्न मनाते सपाई

घोसी उप चुनाव में हुई जीत का जश्न मनाते सपाई
8 Sept 20234:15:19 PM
Ghosi Upchunav Result Live Update: 23वें राउंड की काउंटिंग के बाद
Ghosi Upchunav Result Live Update: सुधाकर सिंह अब जीत की ओर अग्रसर हैं, 23वें राउंड की काउंटिंग के बाद दारा सिंह चौहान से वह 27 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
भाजपा (दारा सिंह चौहान) -60712
सपा (सुधाकर सिंह)-88701
27989 वोट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे
Ghosi Upchunav Result Live Update: 21वें राउंड की काउंटिंग के बाद
Ghosi Upchunav Result Live Update: पोस्टल बैलेट से शुरू हुआ सुधाकर सिंह की बढ़त का सिलसिला 21वें राउंड तक जारी है, अब वह जीत की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं।
भाजपा (दारा सिंह चौहान) -56472
सपा (सुधाकर सिंह)-81274
24802 वोट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे
Ghosi Upchunav Result Live Update: 19वें राउंड की काउंटिंग के बाद
Ghosi Upchunav Result Live Update: 19वें राउंड के बाद सुधाकर सिंह की स्थिति और मजबूत नजर आ रही है, वह दारा सिंह चौहान से 25 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
भाजपा (दारा सिंह चौहान) – 49813
सपा (सुधाकर सिंह)- 74946
25133 वोट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे
Ghosi Bypoll Result Live Update: सुभासपा के लिए भी यह चुनाव काफी अहम
Ghosi Bypoll Result Live Update: सपा से अलग हुए सुभासपा के लिए भी यह चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। यह चुनाव पूर्वांचल में सुभासपा-भाजपा गठबंधन का लिटमस टेस्ट है। इस सीट का बचाने की जहां सपा की प्रतिष्ठा लगी है तो इसे हासिल कर भाजपा विरोधी गठबंधन को बड़ा मैसेज देना चाहती है।
Ghosi Bypoll Results Live Update: घोसी की जीत के होंगे दूरगामी परिणाम
Ghosi Bypoll Results Live Update: 16 माह में सपा विधायक का पद त्याग कर भाजपा से विधायक बनने की फिराक में लगे दारा सिंह चौहान विधानसभा पहुंचेंगे या नहीं यह आज तय हो जाएगा। घोसी विस उपचुनाव का परिणाम एनडीए व विरोधी दलों के आइएनडीआइए गठबंधन का भविष्य तय करेगा।
अभिकर्ता और पत्रकारों के लिए अलग रास्ता
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव ने बताया कि घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान प्रेक्षकगण, रिटर्निंग अफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, अन्य अधिकारीगण व गणना कर्मचारी अन्य शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों को गेट नंबर दो से प्रवेश कर गणना परिसर तक जाएंगे। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी पास के साथ प्रत्याशीगण, निर्वाचन अभिकर्ता, गणना अभिकर्ताओं तथा पत्रकार गेट नंबर चार से प्रवेश करेंगे।
पूरी तरह बरती जाएगी पारदर्शिता
जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मतगणना में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी। मतगणना टीमें हर टेबुल पर सुबह पहुंच जाएंगी। इसके बाद मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा। मतगणना परिणाम के पल-पल के गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पूरा कलेक्ट्रेट परिसर सुरक्षा घेरे में रहेगा।