देश के इन बड़े राज्यों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानें कहां-कहां लगी कड़ी पाबंदी | Coronavirus Lockdown In India

देश में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। दूसरी लहर की चपेट में देश के ज्यादातर राज्य आए हैं। ऐसे में कोरोना के खिलाफ लॉकडाउन को सभी राज्य एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। देश के सभी राज्य कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जिससे देश में कोरोना संक्रमण की इस बेकाबू रफ्तार को कम किया जा सके। इसके मद्देनजर देश के कई राज्यों ने कोरोना वायरस लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। इस राज्यों में बिहार-महाराष्ट्र, झारखंड जैसे तमाम राज्य हैं। इसके अलावा कई राज्य ऐसे भी है जहां पहले से लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं। आइए जानते हैं भारत में कोरोना वायरस लॉकडाउन की वर्तमान स्थिति क्या है, ये कितने राज्यों में बढ़ाया गया है –

India May Color-Code Zones During Lockdown Extension, ET Reports - BNN  Bloomberg

उत्तर प्रदेश, दिल्ली में 17 मई तक लॉकडाउन

देश के सबसे बड़े राज्य यूपी ने कोरोना कर्फ्यू(लॉकडाउन) की अवधि को 17 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। दिल्ली में भी लाकडाउन सोमवार, 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।

तेलंगाना में बढ़ा 10 दिनों का लॉकडाउन

तेलंगाना में 10 दिनों का लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। राज्य में 12 मई से 10 दिनों के लिए लाकडाउन लगाने का फैसला किया गया। 

छत्तीसगढ़ के एक जिले में लगा पूर्ण लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ में कोरोना मामलों में वृद्धि के कारण 12 मई की मध्यरात्रि से 15 मई की मध्यरात्रि तक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

असम में कड़ी पाबंदियां

असम सरकार ने कहा है कि COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए, कड़े प्रतिबंधों को लागू किया जाना चाहिए। अगले आदेशों तक 13 मई को सुबह 5 बजे से हर रोज दोपहर 1 बजे तक सभी दुकानों को खोलने की अनुमति है। 

गुजरात के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू

गुजरात ने भी राज्य के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू और अन्य पाबंदियों को 18 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा समेत इन शहरों में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

Centre Extends Nationwide Coronavirus Lockdown Till May 31 As Cases Soar To  90927

झारखंड में 27 मई तक लॉकडाउन बढ़ा

झारखंड सरकार ने मिनी लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) को अगले दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह 27 मई सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही 16 मई की सुबह छह बजे से पूर्व से जारी प्रतिबंधों के अतिरिक्त चार नए प्रतिबंध भी प्रभावी रहेंगे। इसके तहत अब दुल्हा-दूल्हन को शामिल करके अधिकतम 11 लोगों की मौजूदगी में शादी केवल अपने घरों में या कोर्ट में संपन्न होगी। इस अवसर पर किसी प्रकार का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा।

बिहार में 25 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

बिहार में 15 मई को खत्‍म हो रहे लॉकडाउन को 25 मई तक बढ़ा दिया गया है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

महाराष्ट्र में 15 दिन बढ़ा लॉकडाउन

महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 15 दिन के और बढ़ा दिया है। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने आगामी 1 जून तक राज्य में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। सरकार की तरफ से आदेश भी जारी किया गया है जिनमें तमाम दिशा निर्देश है। इसमें कुछ नए नियमों को भी जोड़ा गया है ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। इससे पहले 15 मई तक राज्य में लॉकडाउन लागू किया गया था।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *