CM नीतीश ने खुद ही दी जानकारी, बिहार में 25 मई तक बढ़ा लॉकडाउन | Lockdown Extension in Bihar

 बिहार में 15 मई को खत्‍म हो रहे लॉकडाउन (Bihar Lockdown News) को 25 मई तक बढ़ा दिया गया है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने खुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने बुधवार को ही अपने संदेश में इसका संकेत दे दिया था। दरअसल बिहार में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद कोरोना वायरस के प्रसार पर काफी हद तक लगाम लगी है। व्‍यवसायी संगठनों, चिकित्‍सकों के साथ ही प्रशासन अधिकारियों की भी राय थी कि इस लॉकडाउन को थोड़ा आगे और बढ़ाकर कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकेगा।

Bihar extends Covid-19 lockdown by 10 days till May 25 | Hindustan Times

राजनीतिक दलों से साथ मिलने की उम्‍मीद

नीतीश सरकार में प्रमुख सहयोगी दल भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल पहले ही लॉकडाउन लगाए जाने की मांग कर चुके थे। इसलिए सरकार को इस फैसले में भाजपा से पूरा सहयोग मिलने की उम्‍मीद है। कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां भी इस फैसले का विरोध करने के मूड में नहीं दिखती हैं। मुख्‍यमंत्री ने बुधवार को कहा कि लॉकडाउन से स्थिति सुधर रही है। इस विषम परिस्थिति से निकलने के लिए सभी के साथ और हौसले की जरूरत है। बिहार सरकार के मंत्री जिवेश कुमार लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की मांग खुले तौर पर कर चुके हैं।

बिहार के ज्‍यादातर डीएम ने किया था लॉकडाउन बढ़ाने का आग्रह

बताते चलें कि इससे पहले मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों से लॉकडाउन को लेकर उनकी राय मांगी थी। जिसमें पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, कटिहार, वैशाली के साथ ही कुछ अन्य जिलाधिकारियों  ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था। जिलाधिकारियों के इस फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहयोगी दलों, कैबिनेट के मंत्रियों व अधिकारियों से विमर्श कर लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने की मंजूरी दी है।

अभी जारी रहेगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। जिसे देखते हुए बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। इधर राज्य के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने जागरण से कहा कि लॉकडाउन के सकारात्मक प्रभाव दिख रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामले भी कम हुए हैं, जिसे देखते हुए इसे 25 मई तक बढ़ा दिया गया है।

जिलों से सरकार ने मांगा था फीडबैक

बिहार सरकार ने लॉकडाउन के प्रभाव और इसे आगे बढ़ाने की जरूरत को लेकर सभी जिलों से फीडबैक मांगा था। बुधवार को राज्‍य स्‍तर के अधिकारियों के साथ वीसी में सभी जिलों के डीएम ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने की सहमति दी थी। सरकार नए सिर से लॉकडाउन के लिए गाइडलाइन थोड़ी ही देर में जारी कर देगी।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *