उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखण्डताजा खबरेदिल्लीपंजाबपश्चिम बंगालबड़ी खबरबिहारमहाराष्ट्रराजस्थानराज्यराष्ट्रीय

देश के ज्यादातर राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन, UP,दिल्ली, महाराष्ट्र में पाबंदियों में छूट | Lockdown in India Latest Update

देश में कोरोना संक्रमण में जैसे-जैसे कमी आ रही है, वैसे-वैसे राज्य सरकारें बंदिशें कम करने लगी हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने राहत की घोषणा की है। हालांकि कोई भी राज्य ढिलाई के मूड में नहीं है और पूरी एहतियात बरती जा रही है। गोवा, कर्नाटक, ओडिशा, तेलंगाना और सिक्किम समेत दक्षिण और उत्तर-पूर्वी भारत के अधिकतर राज्यों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। हालांकि, उत्तर प्रदेश , दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां लॉकडाउन में थोड़ी छूट दी गई है। आइए जानते हैं देशभर के राज्यों ने लॉकडाउन को लेकर क्या-क्या फैसला लिया है, किन राज्यों में छूट मिली है। बिहार में आठ जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। लेकिन राज्य में व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

Corona Updates: From Health Ministry

उत्तराखंड में 8 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

उत्तराखंड में आठ जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। अब सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक सामानों की दुकानें खुलेंगी। अब एक और पांच जून को परचून की दुकानें सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी।

अब यूपी के 61 जिलों में लॉकडाउन में छूट 

उत्तर प्रदेश सरकार ने आंशिक कोरोना कर्फ्यू से राहत देने का फैसला किया है। प्रदेश के 61 जिलों में लॉकडाउन में छूट दी गई है तो 14 जिलों में कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। एक जून से कंटेनमेंट जोन के बाहर दुकानें-बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है। यह राहत सप्ताह में पांच दिन सुबह सात से शाम सात बजे तक रहेगी। शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी और नाइट कर्फ्यू अभी चलता रहेगा। खास बात यह है कि जिन 14 जिलों में अभी कोरोना के सक्रिय केस 600 से अधिक हैं, वहां किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। आंध्र प्रदेश में लगाया गया कोरोना कर्फ्यू 10 जून तक बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।

ओडिशा, तेलंगाना व सिक्किम ने बढ़ाया लॉकडाउन

तेलंगाना में सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक छूट के साथ लाकडाउन 10 दिनों के लिए बढ़ाया गया है। ओडिशा ने 17 जून तक लाकडाउन बढ़ाया है। सिक्किम ने भी लाकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की है। महाराष्ट्र ने कुछ ढील के साथ 15 दिनों के लिए प्रतिबंधों को बढ़ाया है। गोवा सरकार ने भी कोरोना कर्फ्यूको सात जून तक बढ़ाने का फैसला किया है।

Coronavirus lockdown update: Details of restrictions in states across India  | Business Standard News

दिल्ली में आज से लॉकडाउन में थोड़ी छूट

दिल्ली में औद्योगिक क्षेत्रों व निर्माण स्थलों पर शुरू होगा काम। राजधानी में आज से औद्योगिक क्षेत्रों और निर्माण स्थलों को खोल दिया जाएगा। इन क्षेत्रों में काम करने वालों को ई-पास लेकर जाना होगा। इसे कामगार खुद या कंपनी के प्रबंधतंत्र के जरिये जारी करा सकेंगे।

जम्मू में खुलेंगे बाजार

जम्मू कश्मीर में एहतियात के तौर पर सभी 20 जिलों में रोज रात के कर्फ्यूके अलावा वीकेंड कर्फ्यू(शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक) लागू रहेगा। बाजारों में सभी तरह की दुकानें शनिवार-रविवार को छोड़ वैकल्पिक दिनों में खुलेंगी। इंडोर माल में 25 फीसद तक दुकानें खुलेंगी। अलबत्ता, 15 जून तक स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय और को¨चग संस्थान बंद रहेंगे। रेड जोन वाले पुलवामा, अनंतनाग, बारामुला, बड़गाम और कुपवाड़ा में सार्वजनिक वाहनों के चलने पर पाबंदी रहेगी। यहां माल भी बंद रहेंगे।

Are Delhi, Mumbai, and Rajasthan under Covid-19 lockdowns? — Quartz India

हरियाणा में बाजार खोलने का समय बढ़ा

हरियाणा में चार सप्ताह से चल रहा लाकडाउन एक सप्ताह (सात जून) के लिए और बढ़ा दिया गया है। हालांकि व्यापारियों और दुकानदारों को बड़ी राहत देते हुए बाजार खोलने का समय पांच घंटे से बढ़ाकर छह घंटे कर दिया गया है। बाजारों में आड-ईवन आधार पर अब सुबह सात के बजाय नौ बजे दुकानें खुलेंगी और दोपहर 12 बजे के बजाय तीन बजे इन्हें बंद करना होगा। शापिंग माल भी सुबह दस से छह बजे तक खुल सकेंगे। एक समय में सीमित संख्या में लोग ही शा¨पग माल में खरीदारी कर पाएंगे। होटल भी खुल सकेंगे, लेकिन इनमें शादी समारोह और कांफ्रेंस की इजाजत नहीं होगी। होटलों में रेस्टोरेंट और बार भी बंद रहेंगे तथा सिर्फ कमरों की सुविधा मिलेगी। स्कूल-कालेज और आइटीआइ को 15 जून व आंगनबाड़ी तथा क्रेच को 30 जून तक बंद किया गया है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button