Main Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

सदन में लोकसभा अध्यक्ष ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई

नयी दिल्ली । स्कॉटलैंड के ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सदन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बधाई दी है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल की शुरुआत से पहले मंगलवार को सिल्वर मेडल जीतने वाले गुलवीर सिंह और हरजिंदर कौर के प्रदर्शन की तारीफ की। लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में कहा, 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।

मैं सदन की ओर से देश का मान बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों, उनके कोच और टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। लोकसभा अध्यक्ष द्वारा खिलाड़ियों को बधाई दिए जाने के तुरंत बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने 69 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 227 किलो का भार उठाकर सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने स्नैच राउंड में 101 किलो का वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में उन्होंने 126 किलो का भार उठाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सिल्वर मेडल जीतने के बाद हरजिंदर ने आईएएनएस के साथ बातचीत करते हुए बताया कि वह अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बार सोचकर आई थीं कि उन्हें अपने मेडल का रंग बदलना है। दूसरी ओर, गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने रेस को 27रू49.78 सेकंड में पूरा करके दूसरा स्थान हासिल किया। वह इस प्रतियोगिता में भारत के लिए मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। भारत का प्रदर्शन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक शानदार रहा है। भारत इस टूर्नामेंट में कुल 12 मेडल जीत चुका है, जिसमें 2 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। देश को पहला गोल्ड मेडल मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया। मीराबाई ने 48 किलोग्राम वर्ग में कुल 190 किलो का वजन उठाकर गोल्ड जीता। वहीं, पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने एफ57 शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीता है।

CM योगी “2017 से पहले छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी तत्कालीन सरकार”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्ववर्ती सरकार पर छात्रवृत्ति में सेंधमारी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2016-17 में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति तक नहीं भेजी गई। तत्कालीन सरकार छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद पिछली बकाया छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों तक …

Like us share us

CM योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर

विजय कुमार निगम लखनऊ:- गंभीर बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य मेडिकल इमरजेंसी में शुरुआती पहला घंटा मरीज की जिंदगी के लिए बेहद अहम होते हैं। ऐसे समय में सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि घटना की जानकारी, एंबुलेंस की उपलब्धता, अस्पताल तक सूचना पहुंचने और मरीज के लिए जरूरी मेडिकल तैयारियां समय पर होना भी महत्वपूर्ण है। …

Like us share us

अमित शाह “BNS से बदलेगी न्याय व्यवस्था, पूर्ण क्रियान्वयन के बाद भारत आधुनिक प्रणालियों में होगा”

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणालियों में शामिल होगी। शाह ने राज्य की राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन को संबोधित करते …

Like us share us

कांग्रेस में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज..!

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की खबर ने यूपी की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। शनिवार को उनके दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने और कांग्रेस के …

Like us share us

राहुल गांधी ने सत्याग्रह प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, बोले-देशभर में लोग अपने हक की लड़ाई अकेले लड़ रहे हैं, हम देंगे मंच

नयी दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक नई पहल सत्याग्रह की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म श्एक्सश् पर पोस्ट किया, देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे …

Like us share us

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केसः लालू, तेजस्वी, राबड़ी पर आरोप तय करने की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी

नयी दिल्ली । आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 9 लोगों के खिलाफ आरोप तय होने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होने वाली इस सुनवाई के लिए अब 30 अक्टूबर की अगली तारीख तय की गई है। इससे पहले 11 …

Like us share us

प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आप, कहा- बंगला-गाड़ी नहीं लेने की बात थी, अब चॉपर से चलते हैं नेता

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को शनिवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ष्मुझे वही पुरानी …

Like us share us

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले, जौनपुर-मऊ के CDO भी बदले

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। नई तैनाती में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), कुलसचिव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई …

Like us share us

भारत के ‘नए हीरो कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का सलाम, मुंबई में लगाया बड़ा बिलबोर्ड

मुंबई । फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में संकट के दौरान सूझबूझ और साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल ने खास सम्मान दिया है। मुंबई में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास ने कैप्टन स्मित के सम्मान में बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए हैं। इजरायल के कॉन्सल जनरल यानिव रेवाच ने …

Like us share us

Asian Games में स्वर्णिम इतिहास: लालरेम्सियामी का निर्णायक गोल और सविता की ‘दीवार’, भारत ने चीन से छीना गोल्‍ड मेडल

जापान के आईची नागोया में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 में भारत के खाते में एक और गोल्‍ड मेडल आ गया है। वर्ल्ड रैंकिंग में 8वें नंबर पर मौजूद भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर मौजूद मौजूदा एशियाई चैंपियन चीन की टीम को 1-0 से हराकर 44 साल …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button