Main Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराष्ट्रीय

‘वंदे मातरम’ विवाद पर मल्लिकार्जुन खरगे बोले “मैंने वही गाया जो गांधी, नेहरू और वाजपेयी गाते थे”

‘वंदे मातरम’ को लेकर मौजूदा विवाद 15 अगस्त के बाद शुरू हुआ। बीजेपी ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत का कथित तौर पर अपमान करने का आरोप लगाया। बीजेपी की ओर से आरोप लगाया गया कि एक कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी के इशारे के बाद ‘वंदे मातरम’ को बीच में रोक दिया गया।

पणजी । ‘वंदे मातरम’ को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जारी सियासी टकराव अब और तेज हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने वही ‘वंदे मातरम’ गाया है, जिसे महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी गाते रहे हैं। खरगे ने सवाल उठाया कि अगर उनके द्वारा राष्ट्रगीत गाना अपराध है तो फिर उन नेताओं को भी दोषी माना जाना चाहिए, जिन्होंने इसी परंपरा का पालन किया था। गोवा में मीडिया से बातचीत के दौरान खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने कोई नई परंपरा शुरू नहीं की है, बल्कि वह करीब 90 साल से चली आ रही परंपरा को ही आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल किसी पार्टी के कह देने से कोई नया नियम लागू नहीं हो जाता। खरगे ने अपने बयान में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने वही ‘वंदे मातरम’ गाया, जिसे ये नेता गाते थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि अगर इस तरह ‘वंदे मातरम्’ गाना अपराध है तो गांधी, नेहरू और पटेल के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेते हुए कहा कि अटल जी भी इसी तरह ‘वंदे मातरम’ गाते थे, इसलिए बीजेपी को इस आधार पर उनके खिलाफ भी सवाल उठाना चाहिए। खरगे ने कहा कि बीजेपी जो कहेगी, वह देश का नियम नहीं बन जाएगा। उनके मुताबिक, राष्ट्रीय गीत से जुड़ी परंपराओं और प्रक्रियाओं को राजनीतिक बयानबाजी के आधार पर नहीं बदला जा सकता। खरगे ने कहा कि कांग्रेस के भीतर ‘वंदे मातरम’ को लेकर एक पुरानी परंपरा रही है और पार्टी उसी का पालन कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के गठन से पहले ही कांग्रेस राष्ट्रीय गीत से जुड़े विषयों पर अपनी परंपरा तय कर चुकी थी। उन्होंने कहा कि देश में सरकारें बदलती रहती हैं और हर सरकार अपनी पसंद के हिसाब से नियम नहीं बना सकती। उनके मुताबिक, किसी राजनीतिक दल के बयान को राष्ट्रीय नियम मान लेना उचित नहीं होगा।

इसके बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू किया और राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस ने इन आरोपों पर अपनी अलग व्याख्या रखी और कहा कि पार्टी लंबे समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार ही राष्ट्रगीत का गायन करती रही है। विवाद उस समय और बढ़ गया जब गोवा में कांग्रेस की एक रैली के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह छंदों के बजाय केवल शुरुआती दो छंद गाए गए। बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई। बीजेपी ने कांग्रेस से यह स्पष्ट करने की मांग की कि कार्यक्रम में पूरा राष्ट्रगीत क्यों नहीं गाया गया, जबकि कांग्रेस ने इसे राजनीतिक विवाद बनाने की कोशिश बताया।

यूपी विधान परिषद चुनाव: सात जगहों पर होगी वोट की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में सात स्थानों पर मतगणना कराई जाएगी। संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी। उत्तर प्रदेश विधान …

Like us share us

यूपी में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में CEO सख्त, 10 अप्रैल के बाद फीड हुए फॉर्म-6, 7 और 8 की जांच के दिए आदेश

मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो अब केवल निचले स्तर के कर्मचारी ही नहीं, मंडलायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) भी जवाबदेही से नहीं बच सकेंगे। पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी के प्रकरण के बाद चुनाव आयोग ने प्रदेशभर में पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर कड़ा रुख अपनाया है। आजमगढ़ समेत सभी जिलों में मतदाता …

Like us share us

‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे’, 1 नवंबर को होने वाली INDI गठबंधन रैली को BJP ने बताया भारत विरोधी

दिल्ली में एक नवंबर को होने वाली INDI गठबंधन की रैली से पहले चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच, सोमवार को बीजेपी ने एक स्लोगन जारी किया है। एक्स पर बीजेपी ने अपने संदेश में लिखा, ‘सभी भारत-विरोधी ताकतों को बता दें कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे।’ यह पोस्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस …

Like us share us

भाजपा ने घोषित किए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, 30 अक्तूबर को अमित शाह की मौजूदगी में कार्यसमिति की बैठक

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश कार्यसमिति-2026 के सदस्यों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में 548 कार्यसमिति सदस्य और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। यह घोषणा 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले की गई …

Like us share us

 ‘विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, कानपुर से सपा-कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को बिठूर आश्रम में पूजन करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 411 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही सपा और कांग्रेस पर जमकर राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने विपक्ष को तुष्टीकरण, परिवारवाद, अपराधियों के संरक्षण और महापुरुषों के अपमान के मुद्दे पर घेरा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव …

Like us share us

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात कर समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान में जुटी यूपी सरकार: सीएम योगी

महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक पाती लिखकर महर्षि वाल्मीकि को न केवल भारतीय संस्कृति, बल्कि संपूर्ण मानवता का महान मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि रामायण के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि ने विश्व को सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का अमर …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दर्शन : जमीन कब्जे के किसी भी मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जमीनों पर किसी भी प्रकार के कब्जे को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर हैं और उन्होंने अधिकारियों को किसी भी मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सुबह अपने …

Like us share us

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों की दुर्घटना के कारणों की होगी जांच, SIT का गठन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी सोमवार को सड़क मार्ग से लखनऊ से सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने जा रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकरा गईं। चार कारें और एक एंबुलेंस टकराईं। इस दुर्घटना का संज्ञान लेकर …

Like us share us

रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंंह और सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ पहुंचे काशी, बाबा दरबार में लगाई हाज‍िरी; Varanasi Air Show 2026 

 Varanasi Air Show 2026, PM Modi Varanasi Visit Live काशी में वायु सेना के एयर शो के दूसरे द‍िन शन‍िवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर एयर शो देखने वालों का हुजूम उमड़ने लगा था। 11 बजे के पूर्व ही सभी अपने स्‍थान सीढ‍़ि‍यों पर कब्‍जा ल‍िए और सभी की नजरें आसमान पर होने वाले …

Like us share us

अच्छी शुरुआत, अब हजारों हलफनामों पर भी हो कार्रवाई, अखिलेश यादव की चुनाव आयोग से मांग

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) से आग्रह किया कि वह उनकी पार्टी द्वारा जुटाई गई उन हजारों हलफनामों की जांच करे, जो कथित चुनावी गड़बड़ियों और अनियमितताओं से जुड़े हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने हाल की …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button