ताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

ममता बनर्जी ने की नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग

सूचना संसार। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। जिसमे उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार को 23 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना चाहिए। हम यह दिवस देश नायक दिवस के रूप में मना रहे हैं। नेताजी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। बता दें कि ममता बनर्जी ने आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए केंद्र सरकार से 23 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। ममता ने कहा कि आजाद हिंद फौज के नाम पर कोलकाता के राजारहाट क्षेत्र में समाधि स्थल का निर्माण किया जाएगा और एक विश्वविद्यालय की भी स्थापना की जा रही है, जिसके लिए फंडिंग पूरी तरह से राज्य सरकार करेगी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button